फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PM Imran Khan has approved draft to make match-fixing a criminal offence says Pakistan Cricket Board

पाकिस्तान में अब अपराध होगा मैच फिक्सिंग, दागी क्रिकेटर्स को काटनी पड़ सकती है जेल की सजा

Thu, 18 Jun 2020 04:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 18 Jun 2020 04:51 PM IST
सार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और PCB के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने देश में मैच फिक्सिंग को अपराध का दर्जा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी..

विज्ञापन
PM Imran Khan has approved draft to make match-fixing a criminal offence says Pakistan Cricket Board
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : Social Media

विस्तार

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और PCB के मुख्य संरक्षक इमरान खान ने देश में मैच फिक्सिंग को अपराध का दर्जा बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। नई संहिता के तहत बोर्ड मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग को अपराध का दर्जा देगा और इसके लिए कड़े दंड का भी प्रावधान होगा, जिसमें जेल शामिल है।

विज्ञापन


अभी पीसीबी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ही भ्रष्टाचार निरोधक आचार संहिता का पालन करता था। सजा का प्रावधान बेहद कमजोर है इसलिए खिलाड़ी भ्रष्टाचार में लिप्त हो जाते हैं, क्योंकि वे जानते हैं कि कुछ साल के प्रतिबंध के बाद दोबारा वापसी हो जाएगी।
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्रों के अनुसार पीसीबी अध्यक्ष एहसान मनी जब इंग्लैंड दौरे की अनुमति लेने के लिए इमरान खान से मुलाकात करने गए थे, तभी इस मसौदे को भी हरी झंडी मिली थी। सूत्र ने कहा,‘इमरान ने एहसान मनी से कानून तथा संबंधित मंत्रालयों से मंजूरी दिलाने के लिए भी कहा, ताकि इसे संसद में रखा जा सके।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed