{"_id":"5cb89ee8bdec22144b7f12d0","slug":"plea-filed-in-supreme-court-against-bcci-ceo-rahul-johri-for-sexual-harassment","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI सीईओ राहुल जौहरी की मुश्किलें फिर से बढ़ी, यौन उत्पीड़न मामले में SC में याचिका ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI सीईओ राहुल जौहरी की मुश्किलें फिर से बढ़ी, यौन उत्पीड़न मामले में SC में याचिका
Thu, 18 Apr 2019 09:29 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Thu, 18 Apr 2019 09:29 PM IST
विज्ञापन
राहुल जौहरी
- फोटो : file photo
बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी की मुश्किलें फिर से बढ़ गई हैं। कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों का हवाला देते हुए एक वकील ने उनकी निरंतरता को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है।
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ता रश्मि नायर ने याचिका दायर में कहा है कि बीसीसीआई लोकपाल डीके जैन को जौहरी के खिलाफ लगाए गए कथित यौन उत्पीड़न के आरोपों की दोबारा जांच करनी चाहिए। इसमें कहा गया है कि जौहरी का हर एक संगठन में रंगीन इतिहास रहा है और वह धमकी, जबरदस्ती या लालच द्वारा उन पर लगाए गए यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों से बचकर निकलने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
यचिकाकर्ता ने यह भी जानने की मांग की है कि इस मामले को जांच के लिए हाल में नियुक्त लोकपाल को क्यों नहीं सौंपा गया? नायर ने याचिका में उन तीन महिलाओं का हवाला दिया जिन्होंने इस मुद्दे को उठाया था।
विज्ञापन
याचिका के अुनसार तीनों महिलाएं बयान देने के लिए आई थीं, लेकिन किसी कारण से एक महिला ने नहीं दिया, जबकि दो ने जौहरी के खिलाफ बयान दिया। टीम के जांच पूरा करने के बाद उसके सदस्यों के बीच मतभेद थे। न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) राकेश शर्मा, बरखा सिंह और वीना गौड़ा में से एक सदस्य (गौड़ा) ने जौहरी को दोषी पाया, लेकिन फिर भी उसे क्लीन चिट दे दी गई।’