{"_id":"64c8b78282298224800f0702","slug":"playing-11-for-asia-cup-already-decided-ravindra-jadeja-statement-before-ind-vs-pak-match-2023-08-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Asia Cup 2023: 'एशिया कप के लिए प्लेइंग-11 पहले से ही तय', PAK के खिलाफ महामुकाबले से पहले जडेजा का बड़ा बयान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Asia Cup 2023: 'एशिया कप के लिए प्लेइंग-11 पहले से ही तय', PAK के खिलाफ महामुकाबले से पहले जडेजा का बड़ा बयान
Tue, 01 Aug 2023 01:13 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, त्रिनिदाद
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 01 Aug 2023 01:13 PM IST
सार
कैरिबियाई दौरे पर वनडे सीरीज के बाद भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलेगी। आयरलैंड के बाद भारत एशिया कप खेलेगा, जो इस महीने के अंत में शुरू होगा।
विज्ञापन
रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम मैनेजमेंट की ओर से लगातार प्रयोगों का दौर जारी है। हालांकि, भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा का कहना है कि एशिया कप और वर्ल्ड कप जैसे आगामी बड़े टूर्नामेंट के लिए प्लेइंग-11 पहले ही तय हो चुकी है। एशिया कप की शुरुआत 30 अगस्त से होने जा रही है। इस टूर्नामेंट में भारत-पाकिस्तान मैच दो सितंबर को श्रीलंका के कैंडी में खेला जाएगा। वहीं, पांच अक्तूबर से वर्ल्ड कप की शुरुआत हो रही है। इस टूर्नामेंट में भी भारत-पाकिस्तान महामुकाबला होना है।
विज्ञापन
'नए कॉम्बिनेशन को आजमा सकते हैं'
भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे वनडे में नियमित कप्तान रोहित शर्मा और स्टार बल्लेबाज विराट कोहली को आराम दिया था, जिसे मेहमान टीम छह विकेट से हार गई। भारत ने पहला मैच पांच विकेट से जीता था। सीरीज के निर्णायक मैच की पूर्व संध्या पर जडेजा ने मीडिया से बातचीत में कहा, "यह एशिया कप और विश्व कप से पहले की सीरीज है, जहां हम प्रयोग कर सकते हैं। हम नए कॉम्बिनेशन को आजमा सकते हैं। इससे हमें टीम के संतुलन, ताकत और कमजोरियों के बारे में पता चलेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
कैरिबियाई दौरे पर वनडे सीरीज के बाद भारत को पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलनी है। इसके बाद टीम आयरलैंड दौरे पर टी20 सीरीज खेलेगी। आयरलैंड के बाद भारत एशिया कप खेलेगा, जो इस महीने के अंत में शुरू होगा। इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज और अक्तूबर में महत्वपूर्ण वनडे विश्व कप खेलना है। टीम इंडिया 10 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म करने उतरेगी।
'टीम इंडिया में बिल्कुल भी भ्रम की स्थिति नहीं'
जडेजा ने कहा, "कप्तान और टीम मैनेजमेंट को पता है कि वे किस संयोजन के साथ खेलने जा रहे हैं। बिल्कुल भी कोई भ्रम की स्थिति नहीं है। हमने पहले ही तय कर लिया है कि एशिया कप में क्या संयोजन होगा। टीम मैनेजमेंट ने पहले ही यह तय कर लिया है, लेकिन वह कोशिश कर रहे हैं कि अगर विशेष स्थिति में एक एक्स्ट्रा बल्लेबाज खिलाना पड़े तो वह कौन होगा और कैसे होगा और किस पोजिशन पर होगा।
'युवा खिलाड़ियों को भी अनुभव की जरूरत'
कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा माना जा रहा है कि भारत मंगलवार को वनडे सीरीज के निर्णायक तीसरे मैच में युवाद जोश के साथ ही मैदान पर उतरेगा। दूसरे वनडे में हार के बारे में बात करते हुए जडेजा ने कहा, ''हम हार से निराश नहीं थे. हम प्रयोगों की वजह से मैच नहीं हारे, कभी-कभी परिस्थितियां भी मायने रखती हैं। हम अलग-अलग संयोजन आजमा रहे हैं। हम अलग-अलग बल्लेबाजों को अलग-अलग स्थिति में आजमा सकते हैं। यह वह सीरीज है जहां हम बदलाव कर सकते हैं। युवा खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय अनुभव की जरूरत है। उन्हें भी मैच प्रैक्टिस की जरूरत है।"