{"_id":"5f810b998ebc3eb8670be58d","slug":"players-will-gather-in-mumbai-on-13th-october-for-the-womens-t20-challenge-in-the-uae","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएई में महिला टी-20 चैलेंज के लिए 13 को मुंबई में एकत्र होंगी खिलाड़ी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
यूएई में महिला टी-20 चैलेंज के लिए 13 को मुंबई में एकत्र होंगी खिलाड़ी
Sat, 10 Oct 2020 06:47 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:47 AM IST
विज्ञापन
महिला आईपीएल (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगले महीने यूएई में होने वाले महिला टी20 चैलेंज में भाग लेने के लिए लगभग 30 भारतीय खिलाड़ियों को 13 अक्तूबर को मुंबई पहुंचने के लिए कहा गया है, लेकिन एकांतवास की जरूरतों के कारण तीन टीमों की इस प्रतियोगिता के लिए उनकी तैयारियों पर सवालिया निशान लग गया है। बीसीसीआई ने अभी तक टीमें घोषित नहीं की हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय और घरेलू स्तर पर खेलने वाली भारतीय खिलाड़ियों को उनके चयन के बारे में सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
देश के विभिन्न हिस्सों से मुंबई पहुंचने के बाद खिलाड़ियों को एक सप्ताह से भी अधिक समय तक एकांतवास पर रहना होगा और इस बीच उनका कई बार परीक्षण किया जाएगा। खिलाड़ियों के 22 अक्तूबर को यूएई रवाना होने की संभावना है जिसके बाद उन्हें आईपीएल में भाग ले रहे पुरुष खिलाड़ियों की तरह वहां भी छह दिन तक एकांतवास में रहना होगा। ये सभी खिलाड़ी तीन आरटी पीसीआर परीक्षण निगेटिव आने के बाद जैव सुरक्षित वातावरण में प्रवेश करेंगी। टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुकी मिताली राज और झूलन गोस्वामी फिर से टूर्नामेंट में खेलेंगी। संभावना है कि सभी चारों मैच शारजाह में आयोजित किए जाएंगे जहां आईपीएल के 12 मैच होंगे। तीनों आईपीएल स्थलों में से यहां का मैदान सबसे छोटा है।
विज्ञापन