फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Players families are allowed for UK trip for WTC Final but BCCI officers and bearers will not be present for the tournament

WTC Final: खिलाड़ियों के परिवारों को ब्रिटेन की यात्रा की मिली अनुमति, BCCI पदाधिकारी नहीं होंगे मौजूद

Tue, 01 Jun 2021 12:41 PM IST
प्रियंका तिवारी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 01 Jun 2021 12:41 PM IST
सार

ब्रिटेन में कोरोना को लेकर सख्त नियम लागू हैं। ऐसे में संशय था कि भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ का परिवार उनके साथ इंग्लैंड के दौरे पर जा सकेगा या नहीं। हालांकि, अब बीसीसीआई के अनुरोध के बाद ब्रिटेन सरकार की तरफ से यह अनुमति मिल गई है।

विज्ञापन
Players families are allowed for UK trip for WTC Final but BCCI officers and bearers will not be present for the tournament
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@ICC

विस्तार

बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने मंगलवार को खुलासा किया कि इस महीने इंग्लैंड के अपने लंबे दौरे के दौरान भारतीय पुरुष और महिला क्रिकेट टीमों के खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के परिवारों को उनके साथ जाने की अनुमति होगी। बता दें, बीसीसीआई ने ब्रिटेन की सरकार से अनुरोध किया था कि खिलाड़ियों को अपने करीबियों को साथ लाने की स्वीकृति दी जाए क्योंकि कोविड-19 महामारी के कारण उन्हें जैविक रूप से सुरक्षित माहौल (बायो बबल) में काफी लंबा समय बिताना होगा। ऐसे में खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति के लिए उनका अपने करीबियों के साथ रहना बेहतर होगा। 

विज्ञापन


बीसीसीआई के अध्यक्ष नहीं होंगे मौजूद
हालांकि, कहा जा रहा है कि बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली और सचिव जय शाह सहित कोई भी पदाधिकारी ब्रिटेन में सख्त कोरोना नियमों के कारण 18 से 22 जून तक साउथहैंप्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए मौजूद नहीं होंगे। सूत्र ने कहा कि यह अच्छी बात है कि ब्रिटेन के दौरे पर खिलाड़ियों के साथ उनका परिवार भी साथ होगा। महिला क्रिकेट टीम के लिए भी यह सुविधा उपलब्ध होगी। यह खिलाड़ियों की मानसिक भलाई के लिए भी जरूरी है। सूत्र ने आगे कहा कि बीसीसीआई समझता है कि हमें अपने खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ को अच्छी स्थिति में रखने की जरूरत है। 
विज्ञापन


लंदन होते हुए साउथहैंप्टन के लिए रवाना होंगी दोनों टीमें
सूत्र ने बताया कि गांगुली और शाह की फिलहाल डब्ल्यूटीसी फाइनल के लिए जाने की योजना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘जहां तक मुझे पता है ईसीबी (इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड) ने उन्हें (गांगुली और शाह) को स्वीकृति नहीं दी है। सामान्यत: प्रशासक टेस्ट मैच से पहले पहुंचते हैं, लेकिन वे खिलाड़ी नहीं हैं इसलिए कोरोना नियमों के तहत उन्हें 10 दिन कड़े क्वारंटीन पीरियड से गुजरना होगा।’ सूत्र ने आगे कहा, ‘टीम से जुड़े नियम अध्यक्ष और सचिव पर लागू नहीं होते।’ मालूम हो कि भारतीय पुरुष और महिला टीमें लंदन होते हुए साउथहैंप्टन के लिए रवाना होंगी। महिला टीम को ब्रिस्टल में 16 से 19 जून तक एकमात्र टेस्ट खेलना है। इसके पहले महिला और पुरुष टीमें साउथहैंप्टन के होटल हिल्टन में कड़े क्वारंटीन पीरियड से गुजरेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल सकती है भारतीय टीम
साउथहैंप्टन में क्वारंटीन पीरियड पूरा होने के बाद महिला टीम के ब्रिस्टल जाने का कार्यक्रम है। बता दें, देश की दोनों टीमों ने भारत में 14 दिन का क्वारंटीन पीरियड (होटल और घर में मिलाकर) पूरा किया है और इस दौरान छह बार कराए गए उनके आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट निगेटिव आई जिसके बाद उन्हें बुधवार (2 जून) को चार्टर्ड विमान से लंदन जाने की स्वीकृति दी गई। ब्रिटेन में टीमों को तीन दिन के कड़े क्वारंटीन पीरियड (अपने कमरों में) के बाद जिम और नेट पर ट्रेनिंग की स्वीकृति होगी। वहीं, लय में आने के लिए 24 सदस्यीय भारतीय टीम अपने खिलाड़ियों को दो टीमों में बांटकर तीन दिवसीय अभ्यास मैच खेल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed