फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Player of the Month: Australia's McGrath and Zimbabwe's Sikandar Raza named ICC's best players in August

Player Of The Month: ऑस्ट्रेलिया की मैक्ग्रा और जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा बने अगस्त में ICC के श्रेष्ठ खिलाड़ी

Mon, 12 Sep 2022 10:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 12 Sep 2022 10:59 PM IST
सार

महिलाओं के वर्ग में इस पुरस्कार के लिए रोड्रिग्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और तहलिया मैक्ग्रा भी नामित थी। मैक्ग्रा ने बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

विज्ञापन
Player of the Month: Australia's McGrath and Zimbabwe's Sikandar Raza named ICC's best players in August
सिकंदर रजा और तहलिया मैक्ग्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की जेमिमा रोड्रिग्स अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के अगस्त महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी की दौड़ में ऑस्ट्रेलिया की तहलिया मैक्ग्रा से पिछड़ गई जबकि पुरुष वर्ग में जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा ने अपने दमदार प्रदर्शन से यह खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन


महिलाओं के वर्ग में इस पुरस्कार के लिए रोड्रिग्स के साथ राष्ट्रमंडल खेलों की स्वर्ण पदक विजेता ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी और तहलिया मैक्ग्रा भी नामित थी। मैक्ग्रा ने बर्मिंघम में ऑस्ट्रेलिया को स्वर्ण पदक विजेता बनाने में अहम भूमिका निभाई थी जिससे उन्हें यह पुरस्कार मिला।
विज्ञापन


उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में 57 की औसत से 114 रन बनाने के साथ 13.40 की औसत से पांच विकेट भी चटकाए। उन्होंने इस दौरान पाकिस्तान के खिलाफ नाबाद 78 रन बनाने के साथ तीन विकेट भी लिए। रजा इस पुरस्कार को जीतने वाले जिम्बाब्वे के पहले पुरुष खिलाड़ी हैं। इस 36 साल के खिलाड़ी को न्यूजीलैंड के मिशेल सेंटनर और इंग्लैंड के बेन स्टोक्स जैसे दिग्गज हरफनमौला के साथ नामांकन मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed