{"_id":"5d2090b38ebc3e6d1074777a","slug":"plane-flies-with-justice-for-kashmir-banner-during-india-srilanka-world-cup-match","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-श्रीलंका मैच के दौरान विवादित पोस्टर के साथ उड़ा विमान, सुरक्षा पर उठे सवाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-श्रीलंका मैच के दौरान विवादित पोस्टर के साथ उड़ा विमान, सुरक्षा पर उठे सवाल
Sat, 06 Jul 2019 05:55 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 06 Jul 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
इंडिया श्रीलंका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12वें क्रिकेट वर्ल्ड कप के 44वें मुकाबले में लीड्स में भारत और श्रीलंका आमने-सामने हैं। मैच के दौरान स्टेडियम के ऊपर से बैनर के साथ एक विमान के गुजरने के बाद ICC की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
विज्ञापन
मैच में जब भारतीय टीम टॉस हारकर पहले गेंदबाजी कर रही थी तभी 'जस्टिस फॉर कश्मीर' के एक बैनर के साथ स्टेडियम के ऊपर से विमान गुजरा।
हैरानी की बात यह कि वर्ल्ड कप के दौरान इस मैदान पर ऐसी घटना दूसरी बार घटी है। पिछली बार अफगानिस्तान-पाकिस्तान मैच के दौरान भी इस मैदान के उपर से प्लेन गुजरा था जिस पर जस्टिस फॉर बलूचिस्तान लिखा हुआ था।
विज्ञापन
पिछली बार ऐसी घटना के बाद पाकिस्तान और अफगानिस्तान के समर्थकों के बीच झड़प भी हो गई थी। इसके बाद ICC और लीड्स एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की तरफ से कहा गया था कि दोबारा ऐसी घटना नहीं होगी।
विज्ञापन
लेकिन कुछ ही दिन के अंदर दोबारा से ऐसी घटना ने ICC की सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लगा दिया है। इस घटना के बाद एक बार फिर से भारतीय टीम की सुरक्षा को लेकर ICC और BCCI आमने-सामने आ गए हैं।