{"_id":"25a39f6a-a3a5-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"pitched-battle-between-chetan-chauhan-and-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौहान के गुस्से के आगे झुके आईपीएल अधिकारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चौहान के गुस्से के आगे झुके आईपीएल अधिकारी
नई दिल्ली/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2013 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल के अधिकारियों ने डीडीसीए की ग्राउंड्स और पिच कमेटी के चेयरमैन चेतन चौहान का गुस्सा शांत कर दिया है।
विज्ञापन
फिरोजशाह कोटला के ग्राउंड स्टाफ की हड़ताल मैच में खलल न डाल दे इससे पहले ही आईपीएल अधिकारियों ने न सिर्फ चौहान से माफी मांगी बल्कि उनके अलावा दो अन्य का मैदान में कहीं भी आने जाने का कार्ड भी बना दिया।
सूत्रों के अनुसार ग्राउंड्समैन की हड़ताल बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही। विकेट भी नहीं ढका गया था।
जब इसकी खबर आईपीएल के सीईओ सुंदररमन को लगी तो उन्होंने आईपीएल अधिकारी पीटर ग्रिफिथ की ओर से किए गए व्यवहार के लिए उनसे न सिर्फ माफी मांगी बल्कि उन्हें पूरा सम्मान दिए जाने भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
इसके बाद चौहान के आदेश पर ग्राउंड स्टाफ न सिर्फ विकेट पर रोलिंग की बल्कि उसे ढका भी।
शुक्रवार की सुबह ही चेतन चौहान समेत ग्राउंड स्टाफ अशोक शर्मा व नरेश शर्मा का मैदान में कहीं भी आने जाने का कार्ड आईपीएल की ओर से बना दिया गया।
इसके बाद दिल्ली डेयरडेविल्स व हैदराबाद सनराइजर्स के बीच मुकाबला बिना किसी विवाद के शुरू हो सका।