फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Piers Morgan trolls Chris Gayle for his dancing skills during CPL match

सहवाग नहीं इस बार ब्रिटिश पत्रकार मॉर्गन ने गेल को किया ट्रोल! 

Mon, 21 Aug 2017 10:37 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Mon, 21 Aug 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
Piers Morgan trolls Chris Gayle for his dancing skills during CPL match
पियर्स मॉर्गन
नजफगढ़ के नवाब वीरेंद्र सहवाग और ब्रिटिश पत्रकार पियर्स मॉर्गन के बीच ट्विटर पर होने वाला जंग से सभी वाकिफ हैं। लेकिन मॉर्गन ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर को ट्विटर पर ट्रोल किया। इस बार उनके निशाने पर सहवाग नहीं बल्कि कैरेबियाई बल्लेबाज क्रिस गेल हैं।
विज्ञापन


रविवार को मिस्टर यूनिवर्स यानी क्रिस गेल कैरेबियन प्रीमियर लीग के मैच के लिए सेंट किट्स में थे। उनकी टीम का मुकाबला सेंट लुसिया स्टार्स से था। आठ ओवर बाद बारिश की वजह से मैच रद्द हो गया। लेकिन जैसा कि हम वाकिफ हैं कि वेस्टइंडीज के खिलाड़ी दर्शकों का मनोरंजन किसी न किसी तरह से करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। रविवार को ऐसा ही कुछ एक बार फिर करने की डेरेन सामी और क्रिस गेल ने ठानी। अपने अपने ड्रेसिंग रुम की बालकनी में दोनों खिलाड़ियों ने डांस करना शुरू कर दिया इसके बाद दर्शकों को खुशियां मनाने और चियर करने का मौका मिला। 
विज्ञापन

 


इन दोनों को डांस करता देखने के बाद स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनका मूड भांप लिया और अपने पसंदीदा स्टार्स के साथ पार्टी मूड में आ गए। इसके बाद मैच रद्द होने की निराशा पीछे छूट गई। 

लेकिन इसी बीच मोर्गन को गेल को ट्रोल करने का मौका मिल गया। उन्होंने ट्वीट कर गेल का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा गेल तुम इसे डांस कहते हो। मैं कल सेंट किट्स आ रहा हूं तुम्हें ये दिखाने कि ये कैसे किया जाता है। 


गेल सेंट किट्स नेविस एंड पैट्रिओट्स टीम के कप्तान हैं। उनकी टीम इस सीजन अंक तालिका में त्रिनबैगो नाइट राइडर्स के बाद दूसरे नंबर पर है। गेल का प्रदर्शन इस सीजन उतार चढ़ाव भरा रहा है। लेकिन उन्होंने अपनी टीम की कमान शानदार तरीके से संभाली है। गेल अबतक पांच पारियों में केवल 120 की औसत से केवल 135 रन बना सके हैं ये उनके जैसे बल्लेबाज के हिसाब से बेहद कम है। लेकिन इस बार सेंट किट्स के प्लेऑफ में पहुंचने की पूरी संभावना है। यदि उनकी टीम अच्छा खेली तो वह फाइनल में भी जगह बना सकती है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed