फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PHOTOS: Five Indian pacers of practicing before India vs South Africa Test series, Team India Training Pictures

PHOTOS: टेस्ट सीरीज से पहले प्रैक्टिस करते दिखे भारत के पांच पेसर्स, स्पिनर में अश्विन ने भी बहाया पसीना

Mon, 20 Dec 2021 07:39 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचूरियन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सेंचूरियन Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 20 Dec 2021 07:39 PM IST
सार

भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा आसान नहीं रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम एकमात्र इसी देश में कोई सीरीज नहीं जीत पाई है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के लिए भी चुनौती आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि भारत ने अपने पिछले दो विदेशी दौरे पर जीत हासिल की है।

विज्ञापन
PHOTOS: Five Indian pacers of practicing before India vs South Africa Test series, Team India Training Pictures
प्रैक्टिस सेशन के दौरान टीम इंडिया - फोटो : twitter@BCCI

विस्तार

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 26 दिसंबर से टेस्ट सीरीज की शुरुआत होने जा रही है। पहला मैच संचूरियन में खेला जाएगा। इस मैच के लिए टीम इंडिया के खिलाड़ी जमकर पसीना बहा रहे हैं। बीसीसीआई ने भी इसकी तस्वीर शेयर की है। हेड कोच राहुल द्रविड़ भी खिलाड़ियों पर जमकर मेहनत करते दिखे। वह कप्तान विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत को बैटिंग टिप्स देते दिखे। वहीं, मोहम्मद सिराज, जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को गेंदबाजी टिप्स भी देते दिखाई दिए।
विज्ञापन

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के लिए दक्षिण अफ्रीका दौरा आसान नहीं रहने वाला है। ऐसा इसलिए क्योंकि टीम एकमात्र इसी देश में कोई सीरीज नहीं जीत पाई है। हालांकि, दक्षिण अफ्रीका के लिए भी चुनौती आसान नहीं रहने वाली है, क्योंकि भारत ने अपने पिछले दो विदेशी दौरे पर जीत हासिल की है। भारत ने इस साल ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में 2-1 से शिकस्त दी। 





वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में टीम 2-1 से आगे चल रही है। इसका आखिरी टेस्ट कोरोना की वजह से स्थगित करना पड़ा था, जो कि अगले साल खेला जाएगा। भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का पहला फाइनल भी खेल चुका है। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ उसे हार का सामना करना पड़ा था। टेस्ट सीरीज के बाद दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed