{"_id":"e206272a-6531-11e2-93f9-d4ae52bc57c2","slug":"phillip-hughes-hundred-pushes-australia-to-247","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका को हराकर कंगारूओं ने सीरीज किया बराबर","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
श्रीलंका को हराकर कंगारूओं ने सीरीज किया बराबर
होबार्ट/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 23 Jan 2013 05:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिलिप ह्यूजेस (138 नाबाद) के शतक के बाद गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज के आखिरी वनडे में श्रीलंका को 32 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही पांच मैचों की सीरीज 2-2 की बराबरी पर संपन्न हुआ। 248 रनों के लक्ष्य के जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 48.3 ओवर में 215 रन बनाकर ढेर हो गई।
विज्ञापन
एंजेलो मैथ्यूज ने 79 गेंदों में 7 चौकों की मदद से सर्वाधिक 67 रनों की पारी खेली। ओपनिंग करने आए कप्तान माहेला जयवर्द्घने ने 38 और जीवन मेंडिस ने 26 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया की ओर से जेवियर डोहार्टी और बेन हिल्फेनहास को 3-3 विकेट मिले। जबकि क्लाइंट मैके और मिशेल जॉनसन को 2-2 सफलता मिली।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 247 रन
इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया ने फिलिप ह्यूजेस के नाबाद शतक की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए।
विज्ञापन
मैथ्यू वेड (23) और डेविड वार्नर (10) की ओपनिंग जोड़ी एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत देने में नाकाम रहे। वार्नर के आउट होने के काद क्रीज पर आए फिलिप ह्यूजेस ने जॉर्ज बेली के साथ मिलकर ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभालने की कोशिश की। लेकिन बेली भी ज्यादा देर ह्यूजेस का साथ नहीं दे सके। वे केवल 17 रन बनाकर चलते बने। ह्यूजेस ने एक छोर से मोर्चा संभाले रखा जबकि दूसरी ओर से नियमित अंतराल पर विकेट गिरते रहे।
154 गेंदों की इस शानदार पारी में ह्यूजेस नाबाद रहकर 138 रन ठोके। इस पारी में उन्होंने 13 चौके और एक गगनचुंबी छक्का जमाया। डेविड हसी ने उपयोगी 34 रनों की पारी खेली। श्रीलंका की ओर से तिलकरत्ने दिलशान, नुवान कुलसेकरा, लासिथ मलिंगा और तिसारा परेरा ने एक-एक विकेट झटके। उल्लेखनीय है कि पांच मैचों की सीरीज का पहला मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीता था। दूसरे और तीसरे मैंच में श्रीलंका ने शानदार प्रदर्शन कर वापसी की थी। जबकि चौथा मैच रद्द हो गया था।