फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Phil simmons appointed west indies cricket team coach once again

वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कोच को वेस्टइंडीज ने बुलाया वापस, कभी अनबन के चलते छोड़ा था पद

Tue, 15 Oct 2019 12:26 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 15 Oct 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
Phil simmons appointed west indies cricket team coach once again
टी-20 चैंपियन वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम - फोटो : ट्विटर

विवादास्पद तरीके से कोच पद से हटाए जाने के तीन साल बाद फिल सिमंस ने फिर से वेस्टइंडीज टीम के मुख्य कोच के रूप में वापसी की है। नए अनुबंध के अनुसार वह चार साल तक इस पद पर रहेंगे। सिमंस के साथ दो और दिग्गज कोच पद के दावेदार थे, डेसमंड हेन्स और फ्लोयड रिफर। इन दोनों महान खिलाड़ियों को पछाड़ फिल सिमंस मुख्य कोच बने।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज टीम ने 2016 में सिमंस के मार्गदर्शन में ही दूसरी बार टी-20 विश्व कप जीता था। छह माह बाद ही बोर्ड से मनमुटाव के चलते उन्हें कोच पद से हटा दिया गया, जिसके बाद सिमंस ने एकबार फिर तब खुद को साबित किया, जब उन्होंने अफगानिस्तान जैसी टीम को 2019 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करवा दिया
विज्ञापन


सिमंस कैरिबियन प्रीमियर लीग में बारबडोस ट्राइडेंट्स के कोच हैं। रविवार को खेले गए सीपीएल के फाइनल मुकाबले में बारबडोस ट्राइडेंट्स को खिताब जिताने में उनका अहम योगदान था, इससे पहले उन्हों आयरलैंड की टीम को भी कोचिंग दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रिकेट वेस्टइंडीज बोर्ड के अध्यक्ष रिकी स्केरिट ने कहा कि फिल सिमंस को वापस लाकर न सिर्फ उन्होंने अपनी पिछली गलती सही की है बल्कि सही समय पर वेस्टइंडीज टीम के मुख्य कोच के लिए सही आदमी को भी चुना है। 14 अक्टूबर को हुई आमसभा में वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने पुरुष, महिला क्रिकेट के लिए अलग-अलग चयनकर्ता समिती के अध्यक्षों का भी एलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed