फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Phil Salt become the batter with Most runs by a KKR within powerplay surpass sunil narine in this list

IPL: फिल सॉल्ट ने दिल्ली के खिलाफ बिखेरा जलवा, इस मामले में सुनील नरेन को पीछे छोड़ा, देखें रिकॉर्ड्स

Mon, 29 Apr 2024 11:27 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Mon, 29 Apr 2024 11:27 PM IST
सार

केकेआर ने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। केकेआर की इस टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में यह छठी जीत है। सॉल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
Phil Salt become the batter with Most runs by a KKR within powerplay surpass sunil narine in this list
फिल सॉल्ट - फोटो : IPL

विस्तार

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 33 गेंदों पर सात चौकों और पांच छक्कों की मदद से 68 रनों की पारी खेली। उन्होंने एक बार फिर पावरप्ले में तूफानी बल्लेबाजी की और 28 गेंदों पर ही 60 रन पूरे कर लिए थे। इस तरह वह केकेआर के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। 
विज्ञापन

केकेआर ने इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हराया। केकेआर की इस टूर्नामेंट के मौजूदा सीजन में यह छठी जीत है। दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया, लेकिन टीम की बल्लेबाजी बेहद खराब रही और दिल्ली 20 ओवर में नौ विकेट पर 153 रन ही बना पाई। जवाब में सॉल्ट ने सुनील नरेन के साथ मिलकर टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई जिसके दम पर केकेआर ने 16.3 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर मैच जीत लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नरेन से आगे निकले सॉल्ट
सॉल्ट इस सीजन केकेआर के लिए बल्ले से काफी प्रभावशाली प्रदर्शन कर रहे हैं और उन्होंने इस मैच में एक बार फिर अपनी क्षमता साबित की। सॉल्ट केकेआर के लिए पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे आगे निकल गए हैं। सॉल्ट के बाद इस लिस्ट में सुनील नरेन हैं जिन्होंने 2017 में आरसीबी के खिलाफ पावरप्ले में 54 रन बनाए थे। नरेन इस सीजन दिल्ली के खिलाफ शुरुआती छह ओवर में 52 रन भी बना चुके हैं। 
विज्ञापन

मौजूदा सीजन में पावरप्ले में चौथे सर्वाधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने सॉल्ट
सॉल्ट इस सीजन पावरप्ले में जमकर बल्लेबाजी कर रहे हैं और लंबे छक्के जड़ रहे हैं। वह आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं। सॉल्ट के नाम आईपीएल 2024 में पावरप्ले में 15 छक्के हो गए हैं। उनसे आगे दिल्ली कैपिटल्स के जैक फ्रेजर मैकगर्क (16 छक्के), सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड (16 छक्के) और सनराइजर्स हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (19 छक्के) हैं। अभिषेक मौजूदा सीजन में पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। 

कुलदीप ने मोरिस को पीछे छोड़ा
इससे पहले, दिल्ली के बल्लेबाज जहां केकेआर के गेंदबाज के खिलाफ रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे, वहीं निचले क्रम के बल्लेबाज कुलदीप यादव ने बल्ले से प्रभावी प्रदर्शन किया। नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे कुलदीप ने 26 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 35 रन बनाए। कुलदीप की बल्लेबाजी के दम पर ही दिल्ली 150 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही थी। कुलदीप इस तरह आईपीएल में नौवें या इससे निचले स्थान पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में क्रिस मोरिस को पीछे छोड़ा जिन्होंने 2015 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए हैदराबाद के खिलाफ नाबाद 34 रन बनाए थे। नौवें या इससे निचले स्थान पर खेलते हुए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड हरभजन सिंह के नाम है जिन्होंने 2010 में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ नाबाद 49 रनों की पारी खेली थी। 

आईपीएल 2024 में केकेआर के स्पिनरों ने झटके हैं सर्वाधिक विकेट
केकेआर के स्पिनरों ने आईपीएल के मौजूदा सीजन के नौ मैचों में 22 विकेट झटके हैं और वे टूर्नामेंट के 2024 सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले स्पिनर हैं। दूसरे नंबर पर दिल्ली कैपिटल्स के स्पिनर हैं जिन्होंने 10 पारियों में 21 विकेट लिए हैं। दिल्ली की तरह गुजरात के स्पिनर भी 21 विकेट अपने नाम कर चुके हैं, जबकि राजस्थान के स्पिनर नौ मैचों में 17 विकेट लेने के साथ ही इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed