फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB wants written assurance from BCCI to play two World Cups in India

भारत में दो विश्व कप खेलने के लिए बीसीसीआई से लिखित आश्वासन चाहता है पीसीबी

Thu, 25 Jun 2020 03:14 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 25 Jun 2020 03:14 AM IST
विज्ञापन
PCB wants written assurance from BCCI to play two World Cups in India
bcci pcb

भारत में दो-दो विश्व कप खेलने से पहले बीसीसीआई से लिखित आश्वासन चाहता है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड। पीसीबी ने आईसीसी से कहा है कि वह बीसीसीआई से लिखित आश्वासन ले कि उसकी टीम को भारत में 2021 टी-20 विश्व कप और 2023 में होने वाले 50 ओवर के विश्व कप में खेलने के लिए वीजा हासिल करने में किसी समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वसीम खान ने ‘यूट्यूब क्रिकेट बाज’ चैनल को दिए एक साक्षात्कार में कहा, ‘हम इस तथ्य को भी देख रहे हैं कि भारत में 2021 और 2023 में आईसीसी विश्व कप की मेजबानी की जानी है और हमने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद से कहा है कि हमें बीसीसीआई से लिखित आश्वासन दिलाए कि हमें वीजा हासिल करने और भारत में खेलने की मंजूरी के संबंध में किसी समस्या का सामना नहीं करना होगा।'
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार पीसीबी ने आईसीसी से कहा है कि वह बीसीसीआई को कहे कि वह अगले कुछ महीनों में अपनी सरकार से आश्वासन हासिल कर ले। अधिकारी ने यह भी पुष्टि की कि आईसीसी कार्यकारी बोर्ड अपनी अगली बैठक में फैसला करेगा कि अगले विश्व टी-20 कप की मेजबानी आस्ट्रेलिया द्वारा की जाएगी या भारत द्वारा।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने कहा कि इस साल आस्ट्रेलिया में विश्व टी-20 आयोजित करने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘अब सबसे बड़ा सवाल है कि जब 2021 में विश्व टी-20 कप आयोजित किया जायेगा तो इसकी मेजबानी आस्ट्रेलिया द्वारा की जाएगी या फिर भारत इसकी मेजबानी करेगा क्योंकि भारत के पास पहले ही 2021 में विश्व टी-20 कप के मेजबानी के अधिकार हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed