{"_id":"708b60a2-38c6-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-to-appoint-batting-coach-after-india-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत दौरे पर बल्लेबाजी कोच नहीं: पीसीबी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत दौरे पर बल्लेबाजी कोच नहीं: पीसीबी
कराची/एजेंसी
Updated Wed, 28 Nov 2012 12:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड राष्ट्रीय टीम के आगामी भारत दौरे के दौरान बल्लेबाजी कोच की नियुक्ति नहीं करेगा। सूत्रों के मुताबिक बल्लेबाजी कोच के चयन और इसकी घोषणा को भारत दौरे के समाप्त होने तक स्थगित करने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
भारत दौरा 7 जनवरी को खत्म होगा। बोर्ड भारत दौरे पर बल्लेबाजी कोच नहीं भेजेगा और फैसला किया गया है कि जनवरी के तीसरे हफ्ते में शुरू हो रहे दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए नियुक्ति की जाएगी। कई विदेशी और स्थानीय उम्मीदवारों ने इस पद के लिए आवेदन किया है या फिर सार्वजनिक तौर पर इसके लिए इच्छा जताई है, जिसमें इंजमाम उल हक और जहीर अब्बास भी शामिल हैं।
विज्ञापन