फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB restores Haris Rauf contract after written apology, Know Whole matter here Pakistan Cricket Board

Haris Rauf: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के आगे हारिस रऊफ की एक न चली, लिखित माफीनामे के बाद अनुबंध बहाल हुआ

Sun, 24 Mar 2024 08:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लाहौर Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 24 Mar 2024 08:17 PM IST
सार

रऊफ ने कार्यभार और बिग बैश लीग अनुबंध का हवाला देते हुए ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था जिसके बाद अनुशासनात्मक आधार पर यह फैसला किया गया था।

विज्ञापन
PCB restores Haris Rauf contract after written apology, Know Whole matter here Pakistan Cricket Board
हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने तेज गेंदबाज हारिस रऊफ द्वारा लिखित में अपनी गलती स्वीकार करने के बाद उनका केंद्रीय अनुबंध बहाल कर दिया। पीसीबी ने फरवरी की शुरुआत में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) की शुरुआत से पहले पाकिस्तान के न्यूजीलैंड दौरे के बाद रऊफ का केंद्रीय अनुबंध समाप्त कर दिया था।
विज्ञापन

PCB restores Haris Rauf contract after written apology, Know Whole matter here Pakistan Cricket Board
हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
रऊफ ने कार्यभार और बिग बैश लीग अनुबंध का हवाला देते हुए ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे के लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था जिसके बाद अनुशासनात्मक आधार पर यह फैसला किया गया था। पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कोई गलतफहमी हुई है। उनका लिखित जवाब मिलने के बाद बोर्ड ने उनका केंद्रीय अनुबंध बहाल करने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

PCB restores Haris Rauf contract after written apology, Know Whole matter here Pakistan Cricket Board
हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
पीसीबी चेयरमैन मोहसिन नकवी ने कहा कि ऐसा लगता है कि कोई गलतफहमी हुई थी। नकवी ने मीडिया से कहा, 'उनका लिखित जवाब मिलने के बाद बोर्ड ने उनका केंद्रीय अनुबंध बहाल करने का फैसला किया है।' नकवी ने कहा कि हारिस ने अपने जवाब में कहा था कि वह हमेशा पाकिस्तान के लिए खेलने के लिए प्रतिबद्ध थे और उनके दृष्टिकोण को गलत समझा गया, लेकिन उन्होंने अपनी गलती स्वीकार कर ली है।
विज्ञापन

PCB restores Haris Rauf contract after written apology, Know Whole matter here Pakistan Cricket Board
हारिस रऊफ - फोटो : सोशल मीडिया
नकवी ने कहा, 'इसलिए हमने उनके केंद्रीय अनुबंध को बहाल करने का फैसला किया है। हम हारिस रऊफ की फिटनेस को लेकर भी चिंतित हैं क्योंकि वह पीएसएल के दौरान घायल हो गए थे और हमें उनकी उचित देखभाल करने की जरूरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed