फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pcb refused bcci proposal

हो गया फाइनल, दिसंबर में भारत नहीं आएगी पाक क्रिकेट टीम

Thu, 19 Nov 2015 06:46 AM IST
Updated Thu, 19 Nov 2015 06:46 AM IST
विज्ञापन
pcb refused bcci proposal

दिसंबर में होने वाली भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज को तगड़ा झटका लगा है। पाक क्रिकेट बोर्ड ने भारत में क्रिकेट सीरीज पर साफ मना कर दिया।

विज्ञापन


पीसीबी के चैयरमैन शहरयान खान ने पत्रकारवार्ता के दौरान यह साफ किया वह दिसंबर माह में भारत में क्रिकेट सीरीज नहीं खेलेंगे क्योंकि इसके लिए यूएई में पहले से ही सहमति हो चुकी थी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सुरक्षा के लिहाज से भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट सीरीज के लिए स्थान पाकिस्तान से यूएई बदला गया था। लेकिन बीसीसीआई इसे भारत में कराने को लेकर आमादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि पीसीबी के इन तेवरों से फरवरी 2016 में भारत में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में पाक क्रिकेट टीम के यहां आने की संभावनाएं कम हो गई हैं।

'तीसरी बार बीसीसीआई की मनमानी नहीं होने देंगे'

pcb refused bcci proposal

पीसीबी के चैयरमैन शहरयार खान ने कहा कि वर्ष 2007 और 2012 में उन्होंने बीसीसीआई की बात मानी थी और भारत में क्रिकेट सीरीज पर राजी हुए। लेकिन तीसरी बार वह उनकी बात नहीं मानने वाले।

उन्होंने कहा कि यह पाकिस्तान की क्रिकेट सीरीज है जो हर हाल में उनके मन मुताबिक स्‍थान पर ही होगी। इस बार बीसीसीआई की नहीं चलेगी।

गौरतलब है कि बीसीसीआई के सचिव अनुराग ठाकुर ने इस मामले में सफाई दी थी कि भारत सरकार टीम इंडिया के यूएई में क्रिकेट सीरीज कराने पर सहमत नहीं है। इसलिए बीसीसीआई के पास पाक के साथ क्रिकेट सीरीज भारत में कराने के अतिरिक्त दूसरा चारा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed