{"_id":"5f57cf358ebc3ea3d9574cf6","slug":"pcb-increased-the-salary-of-its-domestic-cricketers-in-the-corona-era","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना काल में पीसीबी ने अपने घरेलू क्रिकेटरों की वेतन में की बड़ी बढ़ोतरी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोरोना काल में पीसीबी ने अपने घरेलू क्रिकेटरों की वेतन में की बड़ी बढ़ोतरी
Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 09 Sep 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
- फोटो : ट्विटर
कोरोना की मार झेल रहे पाकिस्तान क्रिकेटर्स को पीसीबी ने बड़ी राहत दी है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपने घरेलू क्रिकेटरों की वेतन में बड़ी बढ़ोतरी की है। मंगलवार को घोषित संशोधित वेतन संरचना के अनुसार देश के शीर्ष घेरलू क्रिकेटर एक सत्र में इस खेल से 32 लाख पीकेआर (लगभग 14 लाख भारतीय रुपये) की कमाई कर सकते हैं, जिसमें डेढ़ लाख पीकेआर (लगभग 66 हजार भारतीय रुपये) मासिक रिटेनर भी शामिल है।
विज्ञापन
बोर्ड ने 30 सितंबर से शुरू होने वाले सत्र से पहले नई वेतन संरचना घोषित की जिसमें घरेलू खिलाड़ी 2019-20 सत्र की तुलना में कम से कम सात प्रतिशत अधिक कमाई करेंगे।
विज्ञापन
पीसीबी ने मंगलवार को जारी बयान में कहा, ‘शीर्ष घरेलू क्रिकेटर अधिकतम 32 लाख पीकेआर की कमाई कर सकते हैं जो पिछले सत्र की तुलना में 83 प्रतिशत अधिक है। इन खिलाड़ियों की न्यूनतम कमाई 18 लाख पीकेआर (पाकिस्तानी रुपया) होगी जो पिछले सत्र की तुलना में सात प्रतिशत अधिक होगा।’
विज्ञापन
बोर्ड ने बताया, ‘ए प्लस वर्ग में आने वाले खिलाड़ियों को 12 महीने तक डेढ़ लाख पीकेआर का मासिक रिटेनरशिप मिलेगा। खिलाड़ियों को इसके अलावा राष्ट्रीय टी-20 कप और पाकिस्तान कप के लिए प्रति मैच 40,000 पीकेआर मिलेंगे जबकि कायदे आजम ट्राफी के लिए उन्हें प्रति मैच 60,000 पीकेआर मिलेगा।’ बोर्ड ने कहा कि हर वर्ग के खिलाड़ी का मासिक रिटेनरशिप अलग-अलग है, लेकिन सभी को एक समान मैच फीस मिलेगा।
पीसीबी की नई सूची में एक प्लस वर्ग में 10 खिलाड़ी हैं जिन्हें डेढ़ लाख पीकेआर मासिक रिटेनरशिप मिलेगा। ए वर्ग के 38 खिलाड़ियों को 85,000 पीकेआर (लगभग 37 हजार रुपये) जबकि बी वर्ग के 48 खिलाड़ियों को 75,000 पीकेआर (लगभग 33 हजार रुपये) मिलेंगे। सबसे ज्यादा 72 खिलाड़ी सी वर्ग में हैं जिन्हें 65,000 पीकेआर (लगभग 28 हजार रुपये) तो वही डी वर्ग के 24 खिलाड़ियों को 40,000 पीकेआर (लगभग 17।5 हजार रुपये) का मासिक वेतन मिलेगा।