फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB disappointed over Sri Lanka Cricket chief Shammi Silva's comments over security

पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम को कमरे में किया गया था 'कैद', खुलासा होते ही भड़का पीसीबी

Mon, 14 Oct 2019 01:18 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 14 Oct 2019 01:18 PM IST
विज्ञापन
PCB disappointed over Sri Lanka Cricket chief Shammi Silva's comments over security
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका - फोटो : ट्विटर

आतंकी हमले के लगभग 10 साल बाद श्रीलंकाई टीम ने पाकिस्तान का दौरा किया। जहां कराची में तीन मैच की वन-डे श्रृंखला और लाहौर में तीन मैच की टी-20 श्रृंखला खेली गई। पाकिस्तान ने जहां वन-डे सीरीज पर 2-0 से कब्जा जमाया तो श्रीलंका को टी-20 सीरीज में 3-0 से जीत मिली। इस ऐतिहासिक दौरे से वापस लौटते ही श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के मुखिया शम्मी सिल्वा ने एक सनसनीखेज खुलासा किया, जिससे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड नाराज हो गया है। 

विज्ञापन


पीसीबी ने श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख शम्मी सिल्वा के इस बयान पर निराशा जताई है कि जहां उन्होंने पाकिस्तान में श्रीलंकाई टीम की सुरक्षा व्यवस्था पर बयान दिया था। कोलंबो लौटने पर सिल्वा ने मीडिया से कहा कि, 'श्रीलंकाई क्रिकेटर तीन से चार दिन होटल में बंद रहकर उकता गए थे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के सूत्र ने कहा कि उन्होंने सिल्वा के बयान सुनने के बाद श्रीलंका क्रिकेट से नाराजगी जता दी है।
विज्ञापन


श्रीलंका को आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप के तहत पाकिस्तान के साथ तीन मैच की टेस्ट सीरीज खेलनी है। सिल्वा ने कहा कि वह खिलाड़ियाें और स्टाफ से बात करने के बाद इस पर कोई फैसला लेंगे। टेस्ट सीरीज हालांकि यूएई में खेली जाएगी, लेकिन अगर श्रीलंकन टीम पाकिस्तान का दौरा करना चाहेगी तो सीरीज को वहां पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। सिल्वा ने कहा कि इस दौरे पर वह तीन से चार दिन कमरे में रहकर परेशान हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र ने कहा, ‘पीसीबी इन बयानों से काफी निराश और आहत है। श्रीलंकाई टीम को आला दर्जे की सुरक्षा उसके बोर्ड के कहने पर ही मुहैया कराई गई थी, हम उनके दौरे को सुविधाजनक भी बनाना चाहते थे।’ सूत्र ने कहा कि पीसीबी ने श्रीलंकाई अधिकारियों से कहा कि खिलाड़ियों को गोल्फ खेलने के लिए बाहर जाने और शापिंग के भी विकल्प दिए गए थे, इसके अलावा उन्होंने आधिकारिक कार्यक्रमों और डिनर में भी शिरकत की।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed