{"_id":"f9866982-88bd-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-deny-hafeez-and-misbah-rift","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस्बाह और हफीज में मतभेद नहीं: पीसीबी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मिस्बाह और हफीज में मतभेद नहीं: पीसीबी
कराची/एजेंसी
Updated Sat, 09 Mar 2013 07:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी कप्तान मिस्बाह उल हक और सीनियर खिलाड़ी मोहम्मद हफीज के बीच दक्षिण अफ्रीका में गंभीर मतभेद की खबर को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सिरे से खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट में यह कहा गया था कि इस हफ्ते किम्बर्ले में हुए वन-डे मैच के दौरान मिस्बाह और हफीज के बीच बहस हुई। दोनों के बीच यह बहस चयन मसले को लेकर हुई थी।
विज्ञापन
इस दौरान मिस्बाह ने हफीज को साफ कर दिया है कि उन्हें तीसरे नंबर पर ही बल्लेबाजी करनी होगी और वह टीम में सीनियर आलराउंडर शोएब मलिक और शाहिद आफरीदी को खिलाना चाहते हैं।
विज्ञापन
इसके बाद पीसीबी ने दक्षिण अफ्रीका में टीम प्रबंधन से संपर्क किया। टीम मैनेजर नावेद चीमा ने दोनों के बीच मतभेद की खबर को बकवास बताया है।