फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB could appoint separate captain in all formats board says theybacked Babar Azam as their white ball captain

PCB: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बाबर आजम का किया समर्थन, क्या तीनों प्रारूप में होंगे अलग-अलग कप्तान?

Wed, 02 Oct 2024 07:38 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 02 Oct 2024 07:38 PM IST
सार

बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पीसीबी ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी। पीसीबी ने बाबर के पेशवर रवैये और पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की भी सराहना की।

विज्ञापन
PCB could appoint separate captain in all formats board says theybacked Babar Azam as their white ball captain
बाबर आजम और गैरी कर्स्टन - फोटो : PCB

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बताया है कि उन्होंने स्टार बल्लेबाज बाबर आजम का समर्थन किया है। बाबर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर कप्तानी छोड़ने का एलान किया था और बताया था कि उन्होंने इस बारे में पीसीबी को सितंबर में ही बता दिया था। वहीं, ऐसी खबरें भी सामने आ रही है कि व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर और सीमित ओवरों के कप्तान पर बढ़ते दबाव के मद्देनजर पाकिस्तान में तीनों प्रारूपों के लिए अलग-अलग क्रिकेट कप्तानों की नियुक्ति की जा सकती है।  
विज्ञापन

बाबर आजम के कप्तानी छोड़ने के बाद पीसीबी ने एक बयान जारी किया जिसमें उन्होंने उनका इस्तीफा स्वीकार करने की जानकारी दी। पीसीबी ने बाबर के पेशवर रवैये और पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति उनकी प्रतिबद्धता की भी सराहना की। पीसीबी ने बयान में कहा, पीसीबी ने सफेद गेंद के कप्तान के रूप में बाबर आजम का समर्थन किया था, लेकिन पद छोड़ने का उनका निर्णय एक खिलाड़ी के रूप में अधिक प्रभाव डालने पर ध्यान केंद्रित करने की उनकी इच्छा को दर्शाता है। यह निर्णय उनके पाकिस्तान क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उनका मानना है कि अपनी बल्लेबाजी के प्रति खुद को पूरी तरह समर्पित करने से वह छोटे प्रारूपों में टीम की सफलता में अधिक निर्णायक भूमिका निभा सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा अगला कप्तान चुनना
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड बाबर आजम को वनडे टीम की कप्तानी देने वाला था लेकिन उन्होंने अपनी बल्लेबाजी पर फोकस करने के लिए कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। करीबी सूत्रों का मानना है कि सीमित ओवरों के मुख्य कोच गैरी कर्स्टन या चयन समिति के लिए अगला कप्तान चुनना आसान नहीं होगा। सूत्र ने कहा, मोहम्मद रिजवान सीमित ओवरों के कप्तान हो सकते हैं क्योंकि बाबर के अलावा वही अकेले खिलाड़ी है जिनकी तीनों प्रारूपों की टीम में जगह पक्की है। लेकिन टीम के व्यस्त अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर को देखते हुए रिजवान का कार्यभार भी चिंता का सबब होगा।
विज्ञापन

सूत्र ने कहा कि ऐसी संभावना है कि पीसीबी वनडे और टी20 के लिए अलग कप्तान और टेस्ट के लिए अलग कप्तान चुने। सूत्र ने कहा कि कर्स्टन पीसीबी को बता चुके हैं कि बाबर का आत्मविश्वास और फॉर्म जाने के बाद उन्हें नहीं लगता कि कोई दूसरा खिलाड़ी दो प्रारूपों में कप्तानी का दबाव झेल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed