फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs PAK PCB Wants Written Guarantee From BCCI Over Champions Trophy 2025 Participation ODI World Cup

ODI WC: PCB चीफ ने रखी शर्त, कहा- BCCI चैंपियंस ट्रॉफी में PAK आने की गारंटी दे तो हम विश्व कप में भारत जाएंगे

Sun, 07 May 2023 09:10 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 07 May 2023 09:10 AM IST
सार

इस साल पांच अक्तूबर से होने वाले विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने पाकिस्तान के मैचों के लिए अहमदाबाद (भारत के खिलाफ मैच), चेन्नई, बंगलूरु और कोलकाता को स्थल के रूप में चुना है।

विज्ञापन
IND vs PAK PCB Wants Written Guarantee From BCCI Over Champions Trophy 2025 Participation ODI World Cup
जय शाह ने एशिया कप को लेकर बड़ा बयान दिया है - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी इस साल वनडे वर्ल्ड कप में अपनी टीम को भारत भेजने से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह से इस बात की लिखित गारंटी चाहते है कि उनके देश में 2025 में होने वाले आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) चैंपियंस ट्रॉफी में भारत की भागीदारी होगी।
विज्ञापन


इस साल पांच अक्तूबर से होने वाले विश्व कप के लिए बीसीसीआई ने पाकिस्तान के मैचों के लिए अहमदाबाद (भारत के खिलाफ मैच), चेन्नई, बंगलूरु और कोलकाता को संभावित मेजबान स्थल के रूप में चुना है। जय शाह की अध्यक्षता में एसीसी (एशियाई क्रिकेट परिषद) ने आगामी एशिया कप के लिए प्रस्तावित ‘हाइब्रिड मॉडल’ की पुष्टि नहीं की। ‘हाइब्रिड मॉडल’ में भारत अपने मैच यूएई में खेलेगा, जबकि अन्य मुकाबलों की मेजबानी पाकिस्तान करेगा।
विज्ञापन

दुबई में एसीसी के अधिकारियों से मिल सकते हैं नजम सेठी

IND vs PAK PCB Wants Written Guarantee From BCCI Over Champions Trophy 2025 Participation ODI World Cup
नजम सेठी और जय शाह - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नजम सेठी आठ मई को दुबई के लिए रवाना होने वाले हैं, जहां वह एसीसी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। पीसीबी के सूत्रों के मुताबिक, अपनी दुबई यात्रा के दौरान सेठी के पाकिस्तान के सैद्धांतिक रुख के लिए समर्थन जुटाने के लिए लॉबिंग शुरू करने की भी उम्मीद है कि वह भारत में अपने विश्व कप मैच तब तक नहीं खेलेगा, जब तक कि बीसीसीआई और आईसीसी 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में खेलने के लिए पाकिस्तान जाने की लिखित गारंटी नहीं देते।

नजम ने सरकारी अधिकारियों से भी की मुलाकात

IND vs PAK PCB Wants Written Guarantee From BCCI Over Champions Trophy 2025 Participation ODI World Cup
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्र ने बताया- नजम सेठी ने हाल ही में कुछ सरकारी अधिकारियों से मुलाकात की और उनसे सलाह भी ली कि अगर एशिया कप लाहौर और दुबई में नहीं होता है, जैसा कि पीसीबी ने एसीसी को अपनी हाइब्रिड मॉडल योजना के तहत प्रस्तावित किया है, तो क्या पाकिस्तान को एशिया कप में खेलना चाहिए? उन्होंने कहा कि सितंबर में एशिया कप की मेजबानी के बारे में एसीसी सदस्यों को एक मजबूत और स्पष्ट रुख बताने के लिए सेठी को सरकार से स्वीकृति मिली है।
विज्ञापन

एशिया कप को लेकर पाकिस्तान का रुख स्पष्ट

IND vs PAK PCB Wants Written Guarantee From BCCI Over Champions Trophy 2025 Participation ODI World Cup
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के मुताबिक, सेठी से एसीसी सदस्यों को यह स्पष्ट करने की उम्मीद है कि या तो वे पाकिस्तान के हाइब्रिड प्रस्ताव को स्वीकार करते हैं या अगर इस टूर्नामेंट को पाकिस्तान से हटा दिया जाता है, तो पीसीबी इस साल प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं लेगा। पीसीबी अध्यक्ष एशिया कप के कार्यक्रम में और देरी को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। नजम सेठी को अब एहसास हो गया है कि यह कुछ कठोर फैसलों का समय है और वह एशिया कप के लिए स्थानों और कार्यक्रम को अंतिम रूप देने में एसीसी से और देरी को स्वीकार करने को तैयार नहीं हैं। सूत्रों ने दावा किया कि सेठी का रुख अब स्पष्ट है कि अगर पाकिस्तान में एशिया कप के कोई मैच नहीं होते हैं, तो एशिया कप में पाकिस्तान की टीम नहीं खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed