फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chief Selector Wasim Bari showers praises on Team India captain Virat Kohli

सरहद पार बजा टीम इंडिया के कप्तान का डंका, पाकिस्तान को पसंद आया विराट कोहली का प्लान

Mon, 07 May 2018 04:12 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 07 May 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
PCB Chief Selector Wasim Bari showers praises on Team India captain Virat Kohli

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों की कमी नहीं। उनकी फैन लिस्ट में आम से लेकर खास सभी वर्ग के लोग शामिल है। देश के अलावा इस खिलाड़ी का डंका विदेशों में भी बजता है। ताजा उदाहरण है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी। हाल ही में वसीम बारी ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे हैं। वसीम को विराट का नया प्लान बेहद पसंद आया है।

विज्ञापन


दरअसल, चंद रोज पहले विराट कोहली ने काउंटी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए सरे से एक महीने का करार किया है। जिसके चलते विराट आईपीएल के ठीक बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक क्रिकेट सीरीज में भाग नहीं लेंगे। साथ ही आयरलैंड के साथ होने वाली टी-20 श्रंखला भी विराट की गैरमौजूदगी में खेली जाएगी। इन सबके पीछे कैप्टन कोहली का एक ही मकसद है टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा।
विज्ञापन


दरअसल, भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली चाहते थे कि वहां के हालात में खुद को ढाल ले ताकि टीम इंडिया का प्रदर्शन दौरे के दौरान अच्छा रहे। बीते इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की नाकामयाबी किसी से छिपी नहीं। फिरंगी तेज गेदबाजों के आगे कोहली एंड कंपनी ने घुटने टेक दिए थे। अब साल के अंत में होने वाले इस दौरे से पहले विराट अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी कोहली के इसी फैसले पर फिदा हो चुके हैं। इस कदम पर चीकू की तारीफ करते हुए 'द डॉन' से बारी कहते हैं कि, 'भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बेहद चतुराई भरा फैसला लिया है। जून में सरे के लिए क्रिकेट खेल वह न सिर्फ विदेशी हालातों से परिचित होंगे, बल्कि इससे पूरी टीम को फायदा होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed