{"_id":"5af01cfa4f1c1b3b0a8b8b58","slug":"pcb-chief-selector-wasim-bari-showers-praises-on-team-india-captain-virat-kohli","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरहद पार बजा टीम इंडिया के कप्तान का डंका, पाकिस्तान को पसंद आया विराट कोहली का प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सरहद पार बजा टीम इंडिया के कप्तान का डंका, पाकिस्तान को पसंद आया विराट कोहली का प्लान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 07 May 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के चाहने वालों की कमी नहीं। उनकी फैन लिस्ट में आम से लेकर खास सभी वर्ग के लोग शामिल है। देश के अलावा इस खिलाड़ी का डंका विदेशों में भी बजता है। ताजा उदाहरण है पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी। हाल ही में वसीम बारी ने विराट कोहली की तारीफों के पुल बांधे हैं। वसीम को विराट का नया प्लान बेहद पसंद आया है।
विज्ञापन
दरअसल, चंद रोज पहले विराट कोहली ने काउंटी चैम्पियनशिप में हिस्सा लेने के लिए सरे से एक महीने का करार किया है। जिसके चलते विराट आईपीएल के ठीक बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली ऐतिहासिक क्रिकेट सीरीज में भाग नहीं लेंगे। साथ ही आयरलैंड के साथ होने वाली टी-20 श्रंखला भी विराट की गैरमौजूदगी में खेली जाएगी। इन सबके पीछे कैप्टन कोहली का एक ही मकसद है टीम इंडिया का इंग्लैंड दौरा।
विज्ञापन
दरअसल, भारतीय टीम के इंग्लैंड दौरे से पहले कोहली चाहते थे कि वहां के हालात में खुद को ढाल ले ताकि टीम इंडिया का प्रदर्शन दौरे के दौरान अच्छा रहे। बीते इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली की नाकामयाबी किसी से छिपी नहीं। फिरंगी तेज गेदबाजों के आगे कोहली एंड कंपनी ने घुटने टेक दिए थे। अब साल के अंत में होने वाले इस दौरे से पहले विराट अपनी तैयारियों में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के मुख्य चयनकर्ता वसीम बारी कोहली के इसी फैसले पर फिदा हो चुके हैं। इस कदम पर चीकू की तारीफ करते हुए 'द डॉन' से बारी कहते हैं कि, 'भारतीय कप्तान विराट कोहली ने बेहद चतुराई भरा फैसला लिया है। जून में सरे के लिए क्रिकेट खेल वह न सिर्फ विदेशी हालातों से परिचित होंगे, बल्कि इससे पूरी टीम को फायदा होगा।