फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB chief Najam Sethi disappointed even after hosting the Asia Cup 2023

Asia Cup: पीसीबी प्रमुख नजम सेठी एशिया कप की मेजबानी मिलने के बाद भी निराश, भारतीय टीम को लेकर दिया यह बयान

Thu, 15 Jun 2023 09:19 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 15 Jun 2023 09:19 PM IST
सार

सभी छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें सुपर फोर दौर के लिए क्वालिफाई करेंगी। उसके बाद चार टीमों में शीर्ष दो टीमें फाइनल में खेलेंगी, जोकि श्रीलंका के कैंडी या पल्लेकल में खेला जाएगा।

विज्ञापन
PCB chief Najam Sethi disappointed even after hosting the Asia Cup 2023
एशिया कप - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

महीनों की अटकलों और किंतु-परंतु को विराम देते हुए एशियाई क्रिकेट परिषद (एसीसी) ने एशिया कप के आयोजन की घोषणा कर दी। छह टीमों के टूर्नामेंट में चार मैच मेजबान पाकिस्तान और नौ मैच श्रीलंका में होंगे। पचास-पचास ओवरों के प्रारूप के तहत टूर्नामेंट की शुरुआत 31 अगस्त को होगी जबकि फाइनल मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। हालांकि विस्तृत कार्यक्रम अभी घोषित नहीं किया गया है।
विज्ञापन


एशिया कप की मेजबानी मिलने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की प्रबंधन समिति के अध्यक्ष नजम सेठी ने गुरुवार को कहा कि वह भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की परिस्थितियों को समझते हैं। उन्होंने कहा कि हाइब्रिड मॉडल ही सबसे बेहतर विकल्प था। सेठी ने इस दौरान भारतीय टीम के पाकिस्तान नहीं जाने पर दुख भी जताया।
विज्ञापन

PCB chief Najam Sethi disappointed even after hosting the Asia Cup 2023
एशिया कप 2023 हाइब्रिड मॉडल में खेला जाएगा - फोटो : अमर उजाला
नजम सेठी ने क्या कहा?
नजम सेठी ने कहा, ''हमारे फैंस 15 साल में पहली बार भारतीय क्रिकेट टीम को पाकिस्तान में खेलते देखना पसंद करते, लेकिन हम बीसीसीआई की स्थिति को समझते हैं। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की तरह ही बीसीसीआई को भी सीमा पार करने के लिए सरकार की अनुमति लेनी होती है।'' 

दो ग्रुप में बांटी जाएंगी छह टीमें
सभी छह टीमों को दो ग्रुप में बांटा जाएगा। दोनों ग्रुप से शीर्ष दो-दो टीमें सुपर फोर दौर के लिए क्वालिफाई करेंगी। उसके बाद चार टीमों में शीर्ष दो टीमें फाइनल में खेलेंगी, जोकि श्रीलंका के कैंडी या पल्लेकल में खेला जाएगा। भारत, पाकिस्तान और नेपाल एक ग्रुप में होंगे जबकि, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें अन्य ग्रुप में।

ये टीमें लेंगी हिस्सा : भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, अफगानिस्तान, बांग्लादेश और नेपाल।

PCB chief Najam Sethi disappointed even after hosting the Asia Cup 2023
भारत बनाम पाकिस्तान - फोटो : सोशल मीडिया
विश्वकप में पाकिस्तान के भाग लेने का रास्ता भी साफ
एशिया कप के कार्यक्रम को मंजूरी मिलने का मतलब यह है कि पाकिस्तान की टीम इस साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले वनडे विश्वकप में भारत का दौरा करेगी। विश्वकप में भारत का इस चिर-प्रतिद्वंद्वी टीम के साथ मुकाबला 15 अक्तूबर को अहमदाबाद स्थित दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मुकाबला होना तय है। 

पीसीबी ने आईसीसी के सामने रखी थी शर्त
ऐसा माना जा रहा है कि पिछले महीने जब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) के मुख्य कार्यकारी ज्योफ एलरडिस और चेयरमैन ग्रेग बर्कले ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के चेयरमैन नजम सेठी से मुलाकात के लिए कराची का दौरा किया था तब पीसीबी के सामने यह शर्त रखी थी कि वह विश्वकप में भाग लेने को लेकर कोई शर्त नहीं रखेगा। 

मेजबान होने के नाते उसे एशिया कप के चार मैच पाकिस्तान में कराने की अनुमति मिल सकती है। पाकिस्तान के बिना टूर्नामेंट कराने का मतलब है कि भारत-पाकिस्तान के बीच मैच न होने पर प्रसारणकर्ता टूर्नामेंट के लिए तय राशि में आधे का ही भुगतान करेगा। टूर्नामेंट में भारत के दो मैच तय हैं और यदि दोनों टीमें फाइनल में पहुंचती है तो तीसरी भिड़ंत भी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed