फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB Chief Najam Sethi confirms the Windies tour of Pakistan for T20i series

पाक क्रिकेट के लिए 9 साल बाद आई बड़ी खुशखबरी, टिकटों के लिए मचेगी लूट

Thu, 29 Mar 2018 11:18 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 29 Mar 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
PCB Chief Najam Sethi confirms the Windies tour of Pakistan for T20i series
पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स

पाकिस्तान का इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी के आसार दिखने लगे हैं। दरअसल, अप्रैल के पहले हफ्ता से शुरु होने वाले तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने के लिए वेस्टइंडीज की टीम 31 मार्च को पाकिस्तान का दौरा करेगी। 9 साल बाद पाकिस्तान क्रिकेट फैन्स के लिए यह एक इतनी बड़ी खुशखबरी है। 

विज्ञापन


brecorder.com के रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष नजम सेठी ने इस बात की जानकारी दी है। बता दें कि हाल ही में वेस्टइंडीज ने लाहौर में पाकिस्तान के खिलाफ 3 टी-20 मैचों की सीरीज खेलने पर सहमति दे दी थी। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक सेठी ने कहा, 'वेस्टइंडीज की टीम तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलने पाकिस्तान आ रही है। जो मैं कहा उसको मैनें अभी तक हासिल किया। इसलिए इस मामले अब तो कोई शक ही नहीं है कि वेस्टइंडीज की टीम पाकिस्तान का दौरा करेगी।' इसके अलावा उन्होंने रिपोर्ट के हवाले से यह भी कहा कि इस बाबत कई सारे टिकट बिक गए हैं और इस सीरीज के लिए स्पॉन्सर भी मिल गए हैं। दोनों टीमों के बीच यह सीरीज लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा कि पीएसएल एक इंटरनेशनल ब्रांड बन चुका है। कई सारे स्पॉन्सर इसमें अपना इंटेरेस्ट दिखा रहे हैं। इससे घरेलू क्रिकेट में तो अच्छा प्रभाव पड़ा ही है। इसके साथ-साथ विदेशी क्रिकेट टीम भी पाकिस्तान का दौरा कर रहे हैं।

PCB Chief Najam Sethi confirms the Windies tour of Pakistan for T20i series
नजम सेठी

इससे पहले भी सेठी ने इस सीरीज को लेकर कहा था कि यह अच्छी खबर है कि पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी के लिए जिम्बाब्वे, विश्व एकादश और श्रीलंकाई टीमों की मेजबानी की है। ये सभी मैच लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए हैं। उन्होंने कहा था कि इस सीरीज से कोई वित्तीय फायदा नहीं होगा। हमारा उद्देश्य भी इससे पैसा बनाना नहीं है, हम केवल देश में क्रिकेट की वापसी चाहते हैं और इसी दिशा में यह एक बड़ा कदम है।

बता दें कि साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका क्रिकेट टीम की बस पर हुए आतंकवादी हमले के बाद से ही इंटरनेशनल क्रिकेट पाकिस्तान में लगभग ठप पड़ा है। इस घटना में मेहमान टीम के 6 खिलाड़ियों सहित ब्रिटिश कोच घायल हुए थे और 8 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed