{"_id":"61bc30cf13500b093c776d4d","slug":"pcb-chairman-ramiz-raja-expressed-disappointment-after-the-odi-series-against-west-indies-was-rescheduled","type":"story","status":"publish","title_hn":"PAK vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ रिशेड्यूल की जाएगी वनडे सीरीज, पीसीबी चीफ रमीज राजा ने जताया अफसोस","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PAK vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ रिशेड्यूल की जाएगी वनडे सीरीज, पीसीबी चीफ रमीज राजा ने जताया अफसोस
Fri, 17 Dec 2021 12:10 PM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:10 PM IST
सार
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच इस महीने खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज को रिशेड्यूल किया जाएगा। पाकिस्तान दौरे पर आई कैरेबियन टीम के कई सदस्य कोरोना संक्रमित हैं जिसके चलते दोनों बोर्ड ने आपसी सहमति के बाद यह फैसला लिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : ICC@twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज राजा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के रिशेड्यूल किए जाने पर निराशा व्यक्त ही है। दोनों देशों के बीच खेली जाने वाली एकदिवसीय सीरीज को कोविड-19 संक्रमण के चलते रिशेड्यूल किया जाएगा। मौजूदा समय में कैरेबियन टीम के कई खिलाड़ी कोरोना संक्रमित हैं। जिसके चलते दोनों बोर्ड ने आपसी सहमित से यह निर्णय लिया।
विज्ञापन
विंडीज टीम के नौ सदस्य कोरोना संक्रमित
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और क्रिकेट वेस्टइंडीज ने बुधवार को विंडीज टीम में पांच और नए मामले मिलने से एक साझा बयान जारी किया। 9 दिसंबर वेस्टइंडीज टीम के कराची आने के बाद अब तक टीम के खिलाड़ियों और स्टाफ मेंबर को मिलाकर 9 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। दोनों बोर्ड ने अपने एक संयुक्त बयान में कहा, यह सहमति हुई है कि एकदिवसीय श्रृंखला जो आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप सुपर लीग का हिस्सा है को स्थगित किया जाता है और इसे जून 2022 में रिशेड्यूल किया जाएगा।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने टी-20 सीरीज में किया क्लीन स्वीप
पाकिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई टी-20 सीरीज में मेजबानों ने कैरेबियन टीम को 3-0 से शिकस्त दी। पाकिस्तान की इस प्रभावशाली जीत से पीसीबी चीफ काफी खुश नजर आए। उन्होंने कराची में खेले गए तीसरे मैच के बाद ट्वीट कर लिखा, आज की रात लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुत प्रभावशाली रिकॉर्ड, यह उपलब्धि हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और शांति दिखाई पड़ी, रिजवान के लिेए यह साल अच्छा है, उनके साथी बाबर के लिए भी बुरा नहीं है, एकदिवसीय सीरीज के रिशेड्यूल के बारे में मुझे अफसोस है, लेकिन उस समय तक वेस्टइंडीज के पास पूरी फिट वनडे टीम होगी।
विज्ञापन
तीसरे टी-20 में सात विकेट से हराया
कराची में खेले गए तीसरे टी-20 मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज को सात विकेट से शिकस्त दी। कैरेबियन टीम ने पहले खेलते हुए तीन विकेट पर 207 रन बनाए। वहीं, लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तान टीम ने 18.5 ओवर में तीन विकेट खोकर पूरा कर लिया। पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 87 और कप्तान बाबर आजम में 79 रनों की पारी खेली।