फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB chairman criticises Younis khan retirement

यूनुस खान के संन्यास लेने से नाराज हुआ पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड

Thu, 12 Nov 2015 05:25 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 12 Nov 2015 05:25 PM IST
विज्ञापन
PCB chairman criticises Younis khan retirement

पूर्व कप्तान यूनुस खान ने इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए पाक टीम में शामिल किए जाने के बाद शुरुआती वनडे मैच से पहले एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया। उनके इस फैसले से पाक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) समेत प्रशंसक सभी चौंक गए।

विज्ञापन


पीसीबी के चेयरमैन शहरयार खान ने यूनुस के फैसले की टाइमिंग पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा, "मैं न सिर्फ उनके वनडे से संन्यास लेने के फैसले से नाराज हूं बल्कि संन्यास लेने की टाइमिंग पर भी नाराज हूं।" उन्होंने आगे कहा, "यूनुस बढ़िया कर रहे हैं और यही कारण है कि चयनकर्तओं ने उन्हें वनडे में फिर से शामिल करने का फैसला लिया। मेरे लिए उनके संन्यास का फैसला चौंकाने वाला है।"
विज्ञापन


37 साल के यूनुस खान ने बुधवार को अबू धाबी में इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के शुरुआती वनडे मुकाबले से कुछ समय पहले ही वनडे से रिटायर होने की घोषणा कर दी। हालांकि वह अपने अंतिम वनडे मैच में कमाल नहीं कर सके और अपने 265वें मैच में सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने मार्च 2000 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे करियर शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले यूनुस को फरवरी-मार्च में वर्ल्ड कप में टीम के शुरुआती चरण में ही बाहर हो जाने वनडे टीम से बाहर कर दिया गया था। वनडे टीम से बाहर किए जाने के बाद इस अनुभवी बल्लेबाज ने चयनकर्ताओं की जमकर आलोचना की थी। तब से उनकी चयनकर्ताओं से नाराजगी बनी हुई थी।

पाक के पांचवें सबसे सफल क्रिकेटर बने यूनुस

PCB chairman criticises Younis khan retirement

यूनुस खान भले ही अपने अंतिम वनडे में नाकाम हो गए हों लेकिन उनका रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा है। वह वनडे में 265 मैच खेलने वाले पाक के पांचवें क्रिकेटर बन गए हैं। उनसे पहले शाहिद अफरीदी, इंजमाम-उल-हक, वसीम अकरम, सलीम मलिक और मोहम्मद युसूफ 265 वनडे मैच खेले थे।

वनडे में यूनुस खान के नाम 55 कुल अर्धशतक हैं और वह ओवरऑल सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने वाले पाक के पांचवें बल्लेबाज हैं। वह वनडे में 15 बार मैन ऑफ द मैच बन चुके हैं। सबसे ज्यादा मैन ऑफ द मैच जीतने के मामले में पाक टीम के 10वें क्रिकेटर हैं।

पाक के महान बल्लेबाजों में शामिल यूनुस खान ने अपने वनडे करियर में अपना अंतिम शतक 2008 में न्यूजीलैंड के खिलाफ लगाया था। वह अपने करियर में 31.34 की औसत से खेलते हुए 7 शतक और 48 अर्धशतक लगाए हैं और 7249 रन बनाए। साथ ही वनडे में वह 130 कैच कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed