{"_id":"d8ccbc58-29d3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pcb-approaches-inzamam-ul-haq-wasim-akram-for-special-camps","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजमाम, अकरम करेंगे पाक टीम की मदद","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंजमाम, अकरम करेंगे पाक टीम की मदद
लाहौर/एजेंसी
Updated Fri, 09 Nov 2012 12:11 AM IST
विज्ञापन
पीसीबी ने भारत और दक्षिण अफ्रीका के दौरे को देखते हुए पूर्व कप्तान इंजमाम उल हक और वसीम अकरम को पाकिस्तान टीम की तैयारियों में मदद करने के लिए बुलाया है। पीसीबी अध्यक्ष जका अशरफ ने कहा, ‘हमने इंजमाम और अकरम को पाकिस्तान टीम के स्पेशल कैंप के लिए बुलाया है। हम इन दो महान खिलाड़ियों की सेवाओं का इस्तेमाल न सिर्फ भारत और दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरों के लिए अपने बल्लेबाजों और गेंदबाजों की तैयारियों के लिए करना चाहते हैं बल्कि वे हमारे युवा खिलाड़ियों की भी मदद करेंगे। अकरम गेंदबाजों जबकि इंजमाम बल्लेबाजों की मदद करेंगे।’
विज्ञापन