{"_id":"5edf67c5a7de5346a35602e8","slug":"pcb-appoints-younis-khan-as-batting-coach-for-england-tour-mushtaq-is-spin-coach","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव, ये दो पूर्व दिग्गज बनाए गए बल्लेबाजी और स्पिन कोच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़े बदलाव, ये दो पूर्व दिग्गज बनाए गए बल्लेबाजी और स्पिन कोच
Tue, 09 Jun 2020 04:13 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 09 Jun 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
यूनिस खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान ने मंगलवार को पूर्व कप्तान यूनिस खान को इंग्लैंड दौरे के लिए राष्ट्रीय टीम का बल्लेबाजी कोच और मुश्ताक अहमद को स्पिन गेंदबाजी कोच नियुक्त किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान की तरफ से 118 टेस्ट मैचों में 10,099 रन बनाने वाले यूनिस बेहद सफल बल्लेबाज रहे हैं। उनके करियर का सर्वोच्च स्कोर 313 रन है। वह आईसीसी रैंकिंग में विश्व के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज भी बने थे।
विज्ञापन
पाकिस्तान को इंग्लैंड के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। यह दौरा 30 जुलाई से शुरू होगा। दोनों टीमें 29 अगस्त से तीन टी20 मैचों की सीरीज भी खेलेंगी।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के मुख्य कार्यकारी वसीम खान ने कहा, 'मुझे खुशी है कि यूनिस खान जैसा शानदार बल्लेबाजी रिकॉर्ड रखने वाला बल्लेबाज राष्ट्रीय टीम के बल्लेबाजी कोच के रूप में पाकिस्तान क्रिकेट ढांचे से जुड़ने के लिए तैयार हो गया है।'
पूर्व लेग स्पिनर मुश्ताक अहमद ने पाकिस्तान के लिए 52 टेस्ट मैचों में 185 विकेट लिए। वह इससे पहले इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के भी स्पिन गेंदबाजी कोच रह चुके हैं।
वसीम ने कहा, 'मुश्ताक इंग्लैंड की परिस्थितियों को अच्छी तरह से समझते हैं। उन्होंने काउंटी क्रिकेट खेलकर और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के साथ काम करते हुए काफी समय वहां बिताया है। स्पिनरों की मदद करने और मेंटर की भूमिका निभाने के साथ मुश्ताक मैच के लिए रणनीति बनाने में (मुख्य कोच) मिसबाह-उल-हक की मदद भी कर सकते हैं।'
यूनिस ने कहा कि वह फिर से पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा करने का मौका मिलने पर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तानी टीम में कुछ बेहद प्रतिभाशाली क्रिकेटर हैं।
मिसबाह-उल-हक, मुश्ताक अहमद और वकार यूनिस के साथ मिलकर हम उन्हें बेहतर बनाने और अपनी तरफ से अच्छी तरह से तैयार करने की कोशिश करेंगे।' मिसबाह ने भी यूनिस और मुश्ताक को कोचिंग पैनल में शामिल करने का स्वागत किया।