{"_id":"5bd71455bdec22699d5accf3","slug":"pcb-announced-t-20-team-for-t20i-series-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले आस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ अब न्यूजीलैंड की बारी, टी-20 सीरीज के लिए पाक टीम का एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
पहले आस्ट्रेलिया का किया सूपड़ा साफ अब न्यूजीलैंड की बारी, टी-20 सीरीज के लिए पाक टीम का एलान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 30 Oct 2018 08:54 AM IST
विज्ञापन
pakistan cricket team
पाकिस्तान के चयनकर्ताओं ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए उस टीम में कोई बदलाव नहीं किया है, जिसने संयुक्त अरब अमीरात में आस्ट्रेलिया का सूपड़ा साफ किया।
विज्ञापन
पाकिस्तान ने रविवार को तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय में आस्ट्रेलिया को 33 रन से हराकर श्रृंखला 3-0 से जीती और आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीमित ओवरों की श्रृंखला में पहली बार वाइटवाश किया।
विज्ञापन
बता दें कि पाकिस्तान न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी-20 अबु धाबी में बुधवार को खेलेगा जबकि अंतिम दो मैच दुबई में शुक्रवार और रविवार को होंगे। इस बीच न्यूजीलैंड ने बाए हाथ एजाज पटेल के रूप में न्यूजीलैंड ए टीम से दूसरा विशेषज्ञ स्पिनर अपनी टी-20 टीम में जोड़ा है।
विज्ञापन
टीमें इस प्रकार हैं:
पाकिस्तान: सरफराज अहमद (कप्तान), फखर जमां, मोहम्मद हफीज, साहिबजादा फरहान, बाबर आजम, शोएब मलिक, आसिफ अली, हुसैन तलत, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, उस्मान खान शनवारी, हसन अली, इमाद वसीम, वकास मकसूद और फहीम अशरफ।
न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), कोरी एंडरसन, मार्क चैपमैन, लाकी फर्ग्युसन, कोलिन डि ग्रैंडहोम, एडम मिलने, कोलिन मुनरो, एजाज पटेल, ग्लेन फिलिप्स, सेथ रेंस, टिम सीफर्ट, ईश सोढ़ी, टिम साउथी और रोस टेलर।