{"_id":"5c0a6410bdec224177354c0a","slug":"pcb-announced-16-member-test-squad-for-three-match-test-series-against-south-africa","type":"story","status":"publish","title_hn":"दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान टेस्ट टीम का एलान, इन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पाकिस्तान टेस्ट टीम का एलान, इन स्टार खिलाड़ियों की हुई वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 07 Dec 2018 05:44 PM IST
विज्ञापन
pakistan cricket team
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर की वापसी हुई है तो बिलाल आसिफ को टीम से बाहर कर दिया गया है।
विज्ञापन
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को इसी महीने दक्षिण अफ्रीका के टूर पर जाना है। प्रोटियाज के खिलाफ पाकिस्तान को तीन टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेलनी है। 16 सदस्यीय टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, फखर जमान और शादाब खान की वापसी हुई है।
विज्ञापन
दोनों देशों के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा। दूसरा टेस्ट 26 से 30 दिसंबर के बीच होगा तो तीसरा मुकाबला 3 से 7 जनवरी के बीच केपटाउन में खेला जाएगा। आखिरी टेस्ट मैच 11 से 15 जनवरी को जोहानसबर्ग में होगा।
विज्ञापन
टीम इस प्रकार हैंः
इमाम उल हक, फखर जमां, शान मसूद, अजहर अली, हरिस सोहैल, असद शफीक, बाबर आजम, सरफराज अहमद (कप्तान), मोहम्मद रिजवान, यासिर शाह, शादाब खान, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, फहीम अशरफ और शाहीन अफरीदी।
Pakistan 16-member Test squad for three-match Test series against South Africa https://t.co/PWxeIrsXIg
— PCB Official (@TheRealPCB) December 7, 2018