फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PCB announced 15 Member Test Squad for first 2 Test matches against New Zealand in UAE

न्यूजीलैंड के खिलाफ पाक टेस्ट टीम का एलान, शाहिन-साद को मिला मौका, दो स्टार खिलाड़ी बाहर  

Sun, 11 Nov 2018 03:52 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 03:52 AM IST
विज्ञापन
PCB announced 15 Member Test Squad for first 2 Test matches against New Zealand in UAE
pak

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच के लिए 15 सदस्यीय टीम का एलान कर दिया है। इस टीम में पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज शाहीन आफरीदी को शामिल किया गया है। वहीं, दो स्टार खिलाड़ियों को बाहर रखा गया है।

विज्ञापन


18 साल के शाहीन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ चल रहे वन-डे सीरीज में अपनी गेंदबाजी से शानदार प्रदर्शन किया है। शाहीन ने पहले दो मैचों में 8 विकेट हासिल किए हैं। दूसरे वन-डे में पाकिस्तान ने शाहिन के 4 विकेट की बदौलत न्यूजीलैंड को हराकर तीन मैचों की वन-डे सीरीज में 1-1 की बराबरी की। दोनों टीमों के बीच अब तीसरा वन-डे रविवार को खेला जाएगा।
विज्ञापन


बता दें कि कि पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट 16 नवंबर से अबु धाबी में खेला जाएगा, जबकि दूसरा टेस्ट 24 नवंबर से और तीसरा तीन दिसंबर से खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहीन ने पाकिस्तान के लिए अब तक पांच वन-डे और सात टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेले हैं। शाहीन के अलावा साद अली को भी 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है जबकि पिछले महीने टेस्ट में पदार्पण करने वाले फखर जमान और शदाब खान को टीम से बाहर रखा गया है।


टीम : मोहम्मद हफीज, इमाम उल हक, अजहर अली, असद शफीक, हेरिस सोहेल, बाबर आजम, साद अली, सरफराज अहमद (कप्तान व विकेटकीपर), याशिर शाह, बिलाल आसिफ, मोहम्मद अब्बास, हसन अली, फहीम अशरफ, शाहीन आफरीदी और मीर हमजा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed