फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pca stadium ahead of match

पीसीए स्टेडियम में मैच को हरी झंडी

Fri, 14 Dec 2012 09:26 PM IST
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 14 Dec 2012 09:26 PM IST
विज्ञापन
pca stadium ahead of match
भारत और आस्ट्रेलिया के बीच दो से छह मार्च तक पीसीए स्टेडियम में खेले जाने वाले टेस्ट मैच को लेकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारी शुक्रवार को मोहाली पहुंचे। उन्होंने पीसीए, बीसीसीआई और स्थानीय पुलिस अधिकारियों के साथ मिलकर इंतजामों पर बातचीत की। बैठक के बाद आस्ट्रेलियाई दल ने इंतजामों को सराहा।
विज्ञापन


आस्ट्रेलियाई दल ने चंडीगढ़ स्थित होटल जेडब्ल्यू मैरियट का भी दौरा किया। मैच के दौरान मेहमान खिलाड़ियों के इसी होटल में ठहरने की संभावना है। इसके बाद पांच अधिकारियों का दल पीसीए स्टेडियम मोहाली पहुंचा। यहां उन्होंने पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के अधिकारियों और बीसीसीआई के मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशन सुरु नायक से बातचीत की।

विज्ञापन


सुरक्षा व्यवस्था के प्रति मोहाली के एसपी सिटी स्वर्णदीप सिंह और डीएसपी सिटी 2 अजेंद्र सिंह ने अधिकारियों को आश्वस्त किया। इसके बाद आस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने पीसीए की पिच, ग्राउंड, इंडोर प्रैक्टिस एरिया और पवेलियन का बारीकी के साथ निरीक्षण किया। सुरक्षा बंदोबस्त को जांचने के बाद आस्ट्रेलियाई सिक्योरिटी मैनेजर फ्रांसेस्को दिमासी ने बताया कि पीसीए और सुरक्षा के इंतजामों से वे काफी खुश हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कानपुर पर आपत्ति, अब फैसला बीसीसीआई का: सीए

सीए की ओर से हाल ही में कानपुर के ग्रीन पार्क स्टेडियम का दौरा कर बीसीसीआई को इस स्टेडियम पर आपत्ति दर्ज करवाई गई है। सीए के सीनियर मैनेजर क्रिकेट ऑपरेशन सीन कैरी ने बताया कि ग्रीन पार्क स्टेडियम में रेनोवेशन का काम अभी बाकी था, इसकी रिपोर्ट बनाकर बीसीसीआई को सौंप दी गई है। अब वहां मैच कराने का फैसला लेना उनके ऊपर है। सीन कैरी ने पीसीए ग्राउंड को काफी बेहतर बताया।


पीसीए में पिछली बार लहराया था जीत का तिरंगा

भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। दूसरा टेस्ट मोहाली में खेला जाएगा। इससे पहले आस्ट्रेलिया की टीम ने पीसीए स्टेडियम में अपना आखिरी टेस्ट मैच भारत के खिलाफ 2010 में खेला था। इस टेस्ट में भारत ने आस्ट्रेलिया को एक विकेट से शिकस्त दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed