फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs RR IPL 2024 Dream11 Prediction Playing XI punjab kings vs rajasthan royals live where and how to watch

PBKS vs RR Playing-11: जीत की पटरी पर वापस आने के लिए जोर लगाएंगे राजस्थान-पंजाब, जानें कब-कहां देख पाएंगे मैच

Sat, 13 Apr 2024 03:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर।
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुल्लांपुर। Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sat, 13 Apr 2024 03:16 PM IST
सार

पंजाब का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उसकी समस्या जॉनी बेयरस्टो और विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा का फॉर्म में नहीं होना है। बेयरस्टो ने पांच मैचों में 81 और जितेश ने पांच मैचों में 77 रन ही बनाए हैं।

विज्ञापन
PBKS vs RR IPL 2024 Dream11 Prediction Playing XI punjab kings vs rajasthan royals live where and how to watch
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स दो ऐसी टीमें हैं, जिन्हें अपने पिछले मुकाबलों में बेहद नजदीकी हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान को गुजरात टाइटंस के हाथों राशिद खान की बदौलत अंतिम गेंद पर पराजय मिली। यह उनकी पहली हार रही। शनिवार को जब दोनों टीमें आपस में टकराएंगी तो राजस्थान को अपनी योजनाओं को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करना होगा।
विज्ञापन


संजू सैमसन की टीम को पांच मैचों में सिर्फ एक हार मिली है और वह शीर्ष पर है, जबकि पंजाब पांच मैचों में दो जीत और तीन हार के साथ आठवें स्थान पर है। पंजाब पिछले मैच में हैदराबाद से दो रन से हारा था। राजस्थान अपने विजयीक्रम को वापस पटरी पर लाने की पूरी कोशिश करेगा।
विज्ञापन

PBKS vs RR IPL 2024 Dream11 Prediction Playing XI punjab kings vs rajasthan royals live where and how to watch
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
बोल्ट से गेंदबाजी नहीं कराने की हुई रणनीतिक चूक
राजस्थान पिछले मुकाबले में लगातार पांचवीं जीत की ओर बढ़ रहा था। गुजरात को 12 गेंद में 35 रन बनाने थे, लेकिन कुलदीप सेन और आवेश खान इस लक्ष्य को बचा नहीं पाए। राशिद खान और राहुल तेवतिया ने 37 रन बनाकर गुजरात को जीत दिलाई। विशेषज्ञों का कहना है कि सैमसन से यहां रणनीतिक चूक हुई। दो ओवर में आठ रन देने वाले ट्रेंट बोल्ट के दो ओवर बचे रह गए।

सैमसन ने अंतिम ओवरों में उनका उपयोग नहीं किया। अनुभव को देखते हुए बोल्ट को अगर यहां आजमाया जाता तो मैच का परिणाम दूसरा भी हो सकता था। यही कारण है कि राजस्थान यहां पंजाब के खिलाफ अपनी रणनीतियों को सही तरह से अंजाम देने की कोशिश करेगा।

PBKS vs RR IPL 2024 Dream11 Prediction Playing XI punjab kings vs rajasthan royals live where and how to watch
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
बेयरस्टो-जितेश की फॉर्म बनी चिंता
पंजाब का अब तक का सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उसकी समस्या जॉनी बेयरस्टो और विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा का फॉर्म में नहीं होना है। बेयरस्टो ने पांच मैचों में 81 और जितेश ने पांच मैचों में 77 रन ही बनाए हैं। शशांक सिंह और आशुतोष शर्मा ने ही अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। महंगे सैम करन भी गेंदबाजी में कुछ खास नहीं कर सके हैं। उन्होंने छह विकेट लिए और 63 रन की एक उपयोगी पारी खेली है। उन्हें भी पंजाब के लिए अपनी भूमिका से न्याय करना होगा। पंजाब को चोटिल लियाम लिविंगस्टोन की भी कमी खल रही है।
विज्ञापन

PBKS vs RR IPL 2024 Dream11 Prediction Playing XI punjab kings vs rajasthan royals live where and how to watch
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
पंजाब के गेंदबाजों को लगाना होगा जोर
बल्लेबाजों की अपेक्षा पंजाब के गेंदबाजों ने कुछ बेहतर किया है। हालांकि पहले गेंदबाजी करते हुए उनके खिलाफ बड़े स्कोर बनाए गए हैं। कगिसो और अर्शदीप सिंह की अगुआई में पिछले तीन मैचों में पंजाब के खिलाफ 199, 199, 182 के स्कोर बने हैं। पंजाब के गेंदबाज राजस्थान के खिलाफ इसे रोकना चाहेंगे। यह आसान नहीं होगा।

राजस्थान का पहले बल्लेबाजी करते हुए सबसे छोटा स्कोर 185 रन का है। वहीं राजस्थान की मुश्किल यह रही है कि उनका आईपीएल में आगाज बेहद शानदार होता है, लेकिन बीच के सत्र में उनकी टीम पटरी से उतर जाती है। राजस्थान को यह क्रम तोड़ना होगा। यही कारण है कि पिछले छह सत्र में उनकी टीम सिर्फ दो बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर पाई है।

PBKS vs RR IPL 2024 Dream11 Prediction Playing XI punjab kings vs rajasthan royals live where and how to watch
पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, सैम करन, सिकंदर रजा/लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा [इम्पैक्ट सब: अर्शदीप सिंह]

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, आवेश खान, कुलदीप सेन, युजवेंद्र चहल [इम्पैक्ट सब: केशव महाराज/नांद्रे बर्गर]

PBKS vs RR IPL 2024 Dream11 Prediction Playing XI punjab kings vs rajasthan royals live where and how to watch
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 27वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी... 

कब है पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 27वां मुकाबला?
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच आईपीएल 2024 का 27वां मुकाबला 13 अप्रैल यानी शनिवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच सीजन का 27वां मैच?
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच लीग का 27वां मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर के महाराजा यदविंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मैच?
पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। टॉस उससे आधे घंटे पहले यानी शाम सात बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?
स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा कई अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?
जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का यह मुकाबला देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed