फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS Vs RR IPL 2021: Rajasthan Royals defeats Punjab Kings by 2 runs; Kartik Tyagi | Live Cricket Score, Match Today Live News Updates
WI Inning
51/3 (7 ov)
Shai Hope 30(24)*
Sherfane Rutherford 2 (3)
IND elected to bowl

PBKS vs RR: आखिरी ओवर में कार्तिक त्यागी ने मैच पलटा, चार रन नहीं बना सके पंजाब के किंग्स, दो रन से हारे

Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 22 Sep 2021 12:14 AM IST
सार

इस जीत के साथ राजस्थान की टीम आठ मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ सातवें नंबर पर लुढ़क गई है।

विज्ञापन
PBKS Vs RR IPL 2021: Rajasthan Royals defeats Punjab Kings by 2 runs; Kartik Tyagi | Live Cricket Score, Match Today Live News Updates
आईपीएल में राजस्थान vs पंजाब - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल 2021 के 32वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को दो रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान की टीम 20 ओवर में 185 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में पंजाब किंग्स 20 ओवर में 20 ओवर में चार विकेट गंवाकर 183 रन बना सकी। आखिरी ओवर में पंजाब को जीत के लिए चार रन चाहिए थे और उसके आठ विकेट बचे हुए थे। कार्तिक त्यागी गेंदबाजी कर रहे थे। हालांकि, पंजाब की टीम सिर्फ एक रन ही बना सकी। इस ओवर में कार्तिक ने दो विकेट झटके।
विज्ञापन


अंतिम ओवर का रोमांच
कार्तिक त्यागी के आखिरी ओवर की पहली गेंद पर कोई रन नहीं बना। दूसरी गेंद पर उन्होंने एक रन दिया और उसके बाद तीसरी गेंद पर निकोलस पूरन (32) और पांचवीं गेंद पर दीपक हुड्डा को शून्य पर आउट कर पंजाब के खेमे में खलबली मचा दी। आखिरी गेंद पर पंजाब को तीन रन चाहिए थे, लेकिन दबाव में टीम यह लक्ष्य हासिल नहीं कर सकी और मुकाबला हार गई।
विज्ञापन


अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंचा राजस्थान
इस जीत के साथ राजस्थान की टीम आठ मैचों में चार जीत और आठ अंकों के साथ अंक तालिका में पांचवें नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, पंजाब की टीम नौ मैचों में तीन जीत और छह हार के साथ सातवें नंबर पर लुढ़क गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

राजस्थान की शुरुआत अच्छी रही

पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत अच्छी रही। यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस ने 36 रन की ओपनिंग साझेदारी की। राजस्थान की पारी के चौथे ओवर में लुईस ने ईशान पोरेल के खिलाफ एक के बाद एक चार चौके लगाए। वह आक्रामक अंदाज में नजर आ रहे थे, लेकिन अर्शदीप सिंह ने उनको आउट कर पंजाब को पहली सफलता दिलाई।

राजस्थान को दूसरा झटका कप्तान संजू सैमसन (4) के रूप में लगा। उनकी विकेट डेब्यू कर रहे ईशान पोरेल ने ली। इसके बाद जायसवाल और लियाम लिविंगस्टोन ने तीसरे विकेट के लिए 48 रन जोड़े। इस साझेदारी को अर्शदीप सिंह ने तोड़ा और लिविंगस्टोन (25) पर पवेलियन लौटे। बॉउंड्री लाइन फैबियन एलेन ने लिविंगस्टोन का शानदार कैच पकड़ा।

अर्धशतक से चूके जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने 36 गेंदों पर 49 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के लगाए। हरप्रीत बरार ने उनका विकेट झटका। इसके बाद शमी ने रियान पराग (4) को पवेलियन भेजा। महिपाल लोमरोर ने 17 गेंदों पर 43 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने दो चौके और चार छक्के लगाए।

आखिरी के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। तेवतिया दो, मॉरिस पांच, सकारिया सात, कार्तिक एक रन बना सके। पंजाब किंग्स के युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने 32 रन देकर पांच विकेट हासिल किए। वह पंजाब के लिए एक मैच में पांच विकेट लेने वाले  तीसरे गेंदबाज बने।

पंजाब किंग्स की शानदार शुरुआत

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब टीम की शुरुआत शानदार रही। मयंक अग्रवाल और केएल राहुल ने पहले विकेट के लिए 71 गेंदों पर 120 रन जोड़े। राहुल 33 गेंदों पर 49 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें चेतन सकारिया ने आउट किया। राहुल के विकेट के बाद मयंक अग्रवाल भी अपनी पारी को आगे नहीं बढ़ा सके और 43 गेंदों पर 67 रन बनाकर आउट हुए। आउट होने से पहले मयंक ने लीग में दो हजार और राहुल ने तीन हजार रन पूरे किए।

दो विकेट गिरने के बाद निकोलस पूरन और डेब्यू कर रहे मार्कराम ने पारी संभाली। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। पूरन (32) आखिरी ओवर में आउट हुए। इसके बाद हूडा भी शून्य पर आउट हो गए। आखिर में पंजाब की टीम चार रन नहीं बना सकी। मार्कराम 26 रन बनाकर नाबाद रहे।

दोनों टीमें
पंजाब किंग्स: केएल राहुल, मयंक अग्रवाल, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरन, दीपक हूडा, फैबियन एलेन, इशान पोरेल, आदिल रशीद, हरप्रीत बरार, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह
राजस्थान रॉयल्स: एविन लुईस, यशस्वी जायसवाल, संजू सैमसन (कप्तान, विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, रियान पराग, महिपाल लोमरोर, क्रिस मॉरिस, राहुल तेवतिया, कार्तिक त्यागी, मुस्तफिजुर रहमान, चेतन सकारिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed