{"_id":"608c4d71d9a1ce2aa75dfeeb","slug":"pbks-vs-rcb-punjab-kings-win-by-34-runs-third-win-in-seven-matches","type":"story","status":"publish","title_hn":"PBKS vs RCB: राहुल और बरार से हार गया बेंगलोर, पंजाब किंग्स की 34 रन से जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
PBKS vs RCB: राहुल और बरार से हार गया बेंगलोर, पंजाब किंग्स की 34 रन से जीत
Sat, 01 May 2021 12:09 AM IST
Amit Mandal
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Amit Mandal
Updated Sat, 01 May 2021 12:09 AM IST
सार
- 91 रन की नाबाद पारी खेली पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने
- 03 विकेट लिए 19 रन देकर पंजाब के गेंदबाज हरप्रीत बरार ने
विज्ञापन
पंजाब किंग्स
- फोटो : twitter@PunjabKingsIPL
विस्तार
पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल (91) का बल्ला रॉयल चैलेंजर्स (आरसीबी) के खिलाफ खूब बोलता है। इस टीम के खिलाफ पिछली तीन पारियों में वह 20 ओवर खेले हैं। शुक्रवार को उनकी पारी और ऑलराउंडर हरप्रीत बरार (25* रन और 3/19) की मदद से पंजाब ने बेंगलोर को 34 रन से हरा दिया। पंजाब किंग्स ने पांच विकेट पर 179 रन बनाए लेकिन आरसीबी की टीम 8 विकेट पर 145 रन ही बना सकी। कप्तान विराट कोहली ने सर्वाधिक 35 रन, रजत पाटीदार और हर्षल पटेल ने 31-31 रन बनाए। बेंगलोर को सात मैचों में दूसरी हार मिली है जबकि पंजाब को इतने ही मैचों में तीसरी जीत।
विज्ञापन
बरार का ओवर टर्निंग प्वाइंट : बेंगलोर ने देवदत्त पडिक्कल (07) का विकेट जल्द गंवा दिया था लेकिन दूसरे विकेट पर कोहली और रजत ने 43 रन जोड़े। उसके बाद टीम ने 13 गेंदों में तीन विकेट गंवा दिए। बरार ने 11वें ओवर में कोहली और ग्लेेन मैक्सवेल (00) को लगातार गेंदों पर बोल्ड किया और अपने अगले ओवर की पहली गेंद पर एबी डीविलियर्स (03) को भी पवेलियन भेज दिया। उसके बाद मैच बेंगलोर के हाथ से निकल चुका था। हर्षल और जैमीसन (16*) ने हार का अंतर कम किया।
विज्ञापन
राहुल-गेल की साझेदारी
इससे पूर्व बल्लेबाजी का निमंत्रण पाकर उतरी पंजाब की टीम के ओपनर प्रभसिमरन सिंह महज सात रन ही बना पाए। राहुल और क्रिस गेल (46 रन, 24 गेंद) ने दूसरे विकेट पर 80 रन की साझेदारी की। पंजाब का मध्यक्रम चरमरा गया वर्ना स्कोर और बेहतर हो सकता था। सातवें क्रम पर उतरे हरप्रीत बरार(25*) ने लोकेश राहुल के साथ नाबाद 61 रन जोड़े। राहुल ने अपनी 57 गेंदों की पारी में सात चौके और पांच छक्के लगाए। बरार ने 17 गेंदों की पारी में दो छक्के और एक चौका लगाया।
विज्ञापन
गेल ने जड़े एक ओवर में पांच चौके
बेंगलोर के तेज गेंदबाजों डेनियल सैम्स और मोहम्मद सिराज ने अनुशासित गेंदबाजी कर शुरू में पंजाब के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का ज्यादा मौका नहीं दिया था। बाद में गेल ने मोर्चा संभाला और जैमीसन के छठे ओवर में पांच चौके लगाए जिसमें चार लगातार थे। अगले ओवर में उन्होंने युजवेंद्र चहल पर दो छक्के लगाए। सैम्स ने गेल को विकेट के पीछे कैच कराया। निकोल्स पूरन खाता नहीं खोल पाए तो दीपक हुड्डा (05) और शाहरुख खान (00) ने भी निराश किया। अंतिम ओवर में पंजाब ने 22 रन बटोरे। राहुल ने हर्षल की गेंदों पर दो चौके और एक छक्का लगाया। अंतिम गेंद पर बरार ने भी छक्का जड़कर पौने दो सौ के पार स्कोर पहुंचा दिया।