फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PBKS vs MI: Punjab beat Mumbai in IPL match

PBKS vs MI: कप्तान राहुल और गेंदबाजों के दम पर पंजाब ने दी मुंबई को शिकस्त

Sat, 24 Apr 2021 02:10 AM IST
Amit Mandal स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Sat, 24 Apr 2021 02:10 AM IST
सार

  • किंग्स 14 गेंद शेष रहते नौ विकेट से जीते, लगातार तीन हार के बाद मिली जीत 

विज्ञापन
PBKS vs MI: Punjab beat Mumbai in IPL match
पंजाब किंग्स - फोटो : twitter@PunjabKingsIPL

विस्तार

कप्तान लोकेश राहुल (नाबाद 60) और गेंदबाजों के अनुशासित प्रदर्शन ने पंजाब किंग्स ने शुक्रवार को मुंबई इंडियंस को नौ विकेट से हराकर लगातार तीन हार के बाद जीत को गले लगाया। गेंदबाजों रवि विश्नोई (2/21) और मोहम्मद शमी (2/21) के प्रदर्शन से पंजाब ने मुंबई को छह विकेट पर 131 रन ही बनाने दिए और पंजाब किंग्स ने 132 रन के लक्ष्य को 17.4 ओवरों में एक विकेट पर हासिल कर लिया। क्रिस गेल (43*) ने राहुल के साथ 14 गेंद शेष रहते जीत दिला दी। दोनों के बीच 79 रन की अटूट साझेदारी हुई। विजयी रन लोकेश राहुल के बल्ले से चौके के रूप में निकला। पंजाब की यह पांच मैचों में दूसरी जीत है जबकि मुंबई को इतने ही मैचों में तीसरी हार मिली है।

विज्ञापन


इससे पहले मुंबई की ओर से कप्तान रोहित शर्मा ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए। रोहित के अलावा सूर्यकुमार यादव ने 27 गेंदों पर 33 रन बनाए। इन दोनों के बीच तीसरे विकेट पर 79 रन की साझेदारी हुई। पंड्या बंधुओं में हार्दिक एक और क्रुणाल तीन रन ही बना पाए। किरोन पोलार्ड ने 12 गेंदों पर 16 रन की पारी खेली जिसमें एक छक्का था। 
विज्ञापन


मुंबई का पावरप्ले में खराब प्रदर्शन : बल्लेबाजी के लिए मुश्किल पिच पर पंजाब ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। क्विंटन डि कॉक (03) एक बार फिर नाकाम रहे। दीपक हुड्डा ने उन्हें मोइजेस हेनरिक्स के हाथों कैच करा दिया। मुंबई की पारी का पहला चौका पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर आया जब रोहित ने हेनरिक्स की गेंद को सीमा के पार पहुंचाया। पावरप्ले में यह मुंबई का इकलौता चौका था और टीम शुरुआती छह ओवरों में एक विकेट पर सिर्फ 21 रन ही बना सकी। पावरप्ले में यह उनका दूसरा सबसे कम स्कोर है। पावरप्ले में मुंबई का सबसे कम स्कोर 2015 में पंजाब की टीम के खिलाफ 17 रन पर तीन विकेट है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोहित का सत्र का पहला अर्द्धशतक : सत्र का पहला मैच खेल रहे रवि बिश्नोई ने सातवें ओवर की आखिरी गेंद पर इशान किशन (06) को विकेटकीपर राहुल के हाथों कैच कराया। सूर्यकुमार का विकेट भी उनके खाते में गया। रोहित ने आठवें ओवर में फैबियन एलन के खिलाफ लगातार दो चौके लगाकर रन गति तेज की। उन्होंने इस गेंदबाज के अगले ओवर में पारी का पहला छक्का लगाया। रोहित ने 14वें ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर 40 गेंद में अपना अर्द्धशतक पूरा किया जो इस सत्र का उनका पहला अर्द्धशतक रहा। मुंबई की टीम आखिरी पांच ओवर में चार विकेट गंवाकर सिर्फ 34 रन बना सकी।

60 : रन की नाबाद पारी खेली पंजाब किंग्स के कप्तान लोकेश राहुल ने 
02 : विकेट लिए पंजाब के गेंदबाज रवि विश्नोई ने, इतने ही विकेट शमी को मिले 
79 : रन की अटूट साझेदारी हुई लोकेश राहुल और क्रिस गेल के बीच दूसरे विकेट पर 

राहुल ने धोनी को पीछे छोड़ा
लोकेश राहुल ने आईपीएल में अपनी कुल 24वीं अर्द्धशतकीय पारी खेली। ऐसा कर उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है। राहुल ने यह उपलब्धि 86वें मैच में हासिल की। जबकि धोनी ने 208 मैच में 23 अर्द्धशतक बनाए हैं। अर्द्धशतक लगाने में राहुल ने रोबिन उथप्पा की बराबरी कर ली है। तीनों ही विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।


रोहित ने लगाया 40वां अर्द्धशतक 
मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा ने 40वां अर्द्धशतक लगाकर विराट कोहली की बराबरी की। सुरेश रैना और एबी डीविलियर्स को पीछे छोड़ा जिनके नाम 39-39 अर्द्धशतक हैं। यही नहीं रोहित सर्वाधिक रन बनाने में ओवरऑल तीसरे नंबर पर आ गए। उनके 5431 रन हो गए। उन्होंने शिखर धवन (5428) को पीछे छोड़ दिया। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed