फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pay us to pick India men’s coach says Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly, VVS Laxman

कोच चुनने के लिए सचिन, सौरव और लक्ष्मण ने BCCI के सामने रखी ये मांग!

Sun, 11 Jun 2017 12:53 PM IST
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान Updated Sun, 11 Jun 2017 12:53 PM IST
विज्ञापन
Pay us to pick India men’s coach says Sachin Tendulkar, Sourav Ganguly, VVS Laxman
सचिन, लक्ष्मण, गांगुली

टीम इंडिया के नए कोच के चुनाव के लिए BCCI द्वारा अधिग्रहित सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और वीवीएस लक्ष्मण की सदस्यता वाली क्रिकेट एडवाइजरी कमेटी(सीएसी) ने कोच पद के चुनाव की कार्रवाई शुरू कर दी है। लेकिन इन तीन पूर्व दिग्गजों ने बीसीसीआई के सामने एक परेशानी भी खड़ी कर दी है। इन तीनों ने भारत-श्रीलंका मैच के बाद बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी के सामने यह बात रखी कि उनके पद को अॉनररी न रखा जाए। उन्हें उनके काम के लिए फीस अदा की जाए। इसके बाद आशा की जा रही है कि जौहरी सीएसी के सदस्यों की यह बात सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन के सामने रखेंगे जिन्हें इस बारे में अंतिम निर्णय लेना है। 

विज्ञापन


फिलहाल इन्हें सीओए के निर्णय का इंतजार है,बीसीसीआई में ऐसे सदस्य भी हैं जिनका मानना है कि सीएसी के सदस्यों को फीस नहीं दी जानी चाहिए। ऐसा बीसीसीआई की उप-समितियों और बीसीसीआई के सदस्यों के साथ होता है। चूंकि बीसीसीआई की कई समिति के सदस्यों को कोई फीस नहीं दी जाती है। ऐसे में सीएसी के सदस्य कोई अपवाद नहीं हैं। बीसीसीआई के अधिकारी ने बताया कि इस तरह की मांग पहले भी उठ चुकी है जिसे बीसीसीआई ने नकार दिया था। 
विज्ञापन


गांगुली वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के अध्यक्ष हैं। इसके साथ ही वीवीएस लक्ष्मण और गांगुली बीसीसीआई के लिए कॉमेन्ट्री भी करते हैं। सीएसी ने सबसे पहले साल 2015 में जगमोहन डालमिया के अध्यक्ष रहते फीस दिए जाने की मांग की थी। डालमिया ने ही क्रिकेट के मामलों में सलाह देने के लिए बड़े खिलाड़ियों वाली इस समिति का गठन किया था। लेकिन डालमिया ने ही समिति के सदस्यों को फीस देने से इंकार कर दिया था।  उन्होंने कहा था कि बीसीसीआई पारंपरिक रूप से समिति के सदस्यों को घर और दैनिक भत्ता देता है। मीटिंग के दिन कार उपलब्ध कराता है। ये सुविधाएं ही सीएसी को मिलेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डालमिया ने उस समय, पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को नई प्रशासनिक भूमिका देते हुए कहा था कि उनका अनुभव भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में मददगार साबित होगा। आने वाली पीढ़ियों को दिग्गज खिलाड़ियों के अनुभव का लाभ मिलना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed