{"_id":"65c62e8c23c11dce6e0aa91f","slug":"pathum-nissanka-created-history-first-sri-lankan-player-score-double-century-sanath-jayasuriya-record-broken-2024-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"SL vs AFG: पथुम निसांका ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
SL vs AFG: पथुम निसांका ने रचा इतिहास, दोहरा शतक लगाने वाले श्रीलंका के पहले खिलाड़ी, जयसूर्या का रिकॉर्ड टूटा
Fri, 09 Feb 2024 08:51 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
Published by: रोहित राज
Updated Fri, 09 Feb 2024 08:51 PM IST
सार
निसांका श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में जयसूर्या पहले स्थान पर थे। उन्होंने साल 2000 में भारत के खिलाफ 189 रन की पारी खेली थी।
विज्ञापन
पथुम निसांका
- फोटो : X/@OfficialSLC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीलंका के ओपनर बल्लेबाज पथुम निसांका ने शुक्रवार (नौ फरवरी) को अफगानिस्तान के खिलाफ तूफानी पारी खेली। उन्होंने पल्लेकेले में नाबाद 210 रन की पारी खेली। निसांका श्रीलंका के लिए वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए। सिर्फ वनडे ही नहीं बल्कि लिस्ट-ए क्रिकेट में भी वह ऐसा करने वाले पहले श्रीलंकाई बने हैं। उन्होंने पूर्व कप्तान और अपने समय के विस्फोटक ओपनर रहे सनथ जयसूर्या के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। निसांका ने पूर्व कप्तान कुमार संगकारा के एक रिकॉर्ड को भी अब अपने नाम कर लिया है। निसांका के दोहरे शतक की बदौलत श्रीलंका ने 50 ओवर में तीन विकेट पर 381 रन बनाए। अविष्का फर्नांडो ने 88 और सदीरा समरविक्रमा ने 45 रन बनाए।
निसांका श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में जयसूर्या पहले स्थान पर थे। उन्होंने साल 2000 में भारत के खिलाफ 189 रन की पारी खेली थी। निसांका ने उनके रिकॉर्ड को उनके ही सामने तोड़ा। जयसूर्या भी इस युवा ओपनर की पारी को देखकर खुश थे और उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं। निसांका ने 139 गेंद की पारी में 20 चौके और आठ छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 151.08 का रहा।
श्रीलंका के लिए वनडे में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज

| खिलाड़ी | खिलाफ | साल | स्कोर |
|---|---|---|---|
| पथुम निसांका | अफगानिस्तान | 2024 | 210* |
| सनथ जयसूर्या | भारत | 2000 | 189 |
| उपुल थरंगा | भारत | 2013 | 174* |
| कुमार संगकारा | दक्षिण अफ्रीका | 2013 | 169 |
| तिलकरत्ने दिलशान | बांग्लादेश | 2015 | 161* |
पथुम निसांका
- फोटो : X/@OfficialSLC
संगकारा को भी छोड़ा पीछे
पथुम निसांका श्रीलंकाई जमीन पर सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने इस मामले में कुमार संगकारा को पीछे छोड़ा। संगकारा ने 2013 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 169 रन बनाए थे। तीसरे नंबर पर अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान हैं। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ 2022 में 162 रन बनाए थे। वहीं, 2023 में अफगान टीम के ही रहमनुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तान के खिलाफ 151 रन बनाए थे। 2009 में भारत के गौतम गंभीर ने श्रीलंका के खिलाफ 150 रन की पारी खेली थी।
भारत के खाते में सबसे ज्यादा सात दोहरे शतक
श्रीलंका के लिए पहली बार किसी खिलाड़ी ने वनडे में दोहरा शतक लगाया है। भारत के सबसे ज्यादा सात खिलाड़ियों के नाम दोहरे शतक हैं। श्रीलंका के अलावा न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के एक-एक खिलाड़ियों ने दोहरा शतक लगाया है।

अफगानिस्तान के खिलाफ तीन महीने में दो दोहरे शतक
अफगानिस्तान के खिलाफ तीन महीने में दो दोहरे शतक लग गए हैं। निसांका से पहले ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप के दौरान दोहरा शतक लगाया था। उन्होंने नवंबर 2023 में 201 रन की नाबाद पारी खेली थी।
निसांका ने हासिल की बड़ी उपलब्धि
निसांका ने अपने 50वीं वनडे पारी में 150 से ज्यादा रन बनाए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज हैं। इससे पहले वनडे की 50वीं पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड आयरलैंड के एंडी बलबर्नी और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के नाम संयुक्त रूप से था। बलबर्नी ने 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 145 रन बनाए थे। वहीं, पोंटिंग ने 1998 में जिम्बाब्वे के खिलाफ 145 रन बनाए थे।