{"_id":"57f3a3f54f1c1bcd4e26f5f1","slug":"pathans-are-guarding-our-borders-afridi-warns-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत के खिलाफ पाक क्रिकेटर भी उतरे जुबानी जंग में, अफरीदी ने दी चेतावनी ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत के खिलाफ पाक क्रिकेटर भी उतरे जुबानी जंग में, अफरीदी ने दी चेतावनी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 04 Oct 2016 09:06 PM IST
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
- फोटो : getty
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तानी राजनेताओं के बाद अब पाकिस्तानी खिलाड़ी भी भारत के खिलाफ जुबानी जंग में उतर गए हैं। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक किए जाने के बाद अफरीदी ने भारत को चेतावनी दी है कि पाकिस्तानी सेना की सुरक्षा में पठान तैनात हैं, भारत उनसे बचकर रहे। इससे पहले अफरीदी ने शांति बनाए रखने की अपील की थी। भारत द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक करने के बाद अफरीदी ने कहा था कि पाकिस्तान एक अमन पसंद देश है, उन्होंने कहा कि जब किसी मसले का हल बातचीत के जरिए निकल सकता है तो कड़े कदम क्यों उठाए जांए। उनके इस ट्वीट का जमकर मजाक उड़ा था। लोगों ने शाहिद की खिंचाई करते हुए कहा था कि शाहिद भारतीय सेना से डर गए हैं।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी
- फोटो : getty
शाहिद ने अब यह बयान दिया है। शाहिद पाकिस्तान के पठान समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। पठानों की पहचान लड़ाकों की हा रही है। एक क्रिकेट शो में अफरीदी से भारतीय सेना से डर लगने वाली बात पूछी गई तो उन्होंने कहा कि भारत, पाकिस्तानी सेना को अभी ठीक से जानती नहीं है। पाक सेना में इसमें पठान तैनात हैं। पाक की सभी सीमाओं की सुरक्षा पठान ही कर रहे हैं। भारत को इनसे बचकर रहना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
जावेद मियादाद
- फोटो : getty
अफरीदी से पहले भारत की ओर से नियंत्रण रेखा के पार की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद जावेद मियांदाद ने कहा था कि पाकिस्तान हर तरह से जंग में भारत का जवाब देने के लिए तैयार है। भारत के खिलाफ पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर जावेद मियांदाद की टिप्पणी पर बीसीसीआई अध्यक्ष ने प्रतिक्रिया जाहिर की है। ठाकुर ने कहा है कि मियांदाद लड़ाई के मैदान और क्रिकेट दोनों ही जगह पाक की हार के सदमे से नहीं उबरे हैं।
अनुराग ठाकुर
- फोटो : getty
मियादाद के बयान का बीसीसीआई के अध्यक्ष और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा, पाकिस्तान अब तक 1965, 1971 और कारगिल में मिली करारी शिकस्त के सदमे में है और यही हाल मियांदाद का है। मियांदाद इस सदमे में भी हैं कि पाक विश्वकप के इतिहास में एक बार भी भारत को नहीं हरा सका है। यदि जरूरत पड़ी तो भारत एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटाने को तैयार है फिर चाहे जंग का मैदान हो या क्रिकेट का। भाजपा सांसद ठाकुर ने कहा, मियांदाद को अपने रिश्तेदार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को भारत आने को कहना चाहिए। मियांदाद अपने लोगों को लेकर इतने भरोसे में हैं तो उन्हें दाऊद को भारत आने को कहना चाहिए। वह ऐसा क्यों नहीं करते।