{"_id":"642f12ee-24ef-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"pat-cummins-to-miss-the-entire-summer-due-to-back-stress-fractures","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोटिल क्युमिंस पूरा सत्र नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
चोटिल क्युमिंस पूरा सत्र नहीं खेल पाएंगे क्रिकेट
सिडनी/एजेंसी
Updated Fri, 02 Nov 2012 06:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ब्रिस्बेन टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह पाने से वंचित रहे तेज गेंदबाज पैट्रिक क्युमिंस पीठ के निचले हिस्से में खिंचाव के कारण सत्र के शेष मैचों से लगभग बाहर हो गए हैं। क्युमिंस की चिकित्सा जांच में पता चला है कि उन्हें लंबे विश्राम की आवश्यकता है। इस कारण वह दक्षिण अफ्रीका सीरीज में तो नहीं ही खेल पाएंगे और संभवत वह फरवरी में भारत दौरे पर भी नहीं आ सकेंगे।
विज्ञापन
ठीक एक साल पहले जोहानसबर्ग में पर्दापण टेस्ट में सात विकेट लेकर 'मैन ऑफ द मैच' बने क्युमिंस अब तक अपना दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए हैं। चयनकर्ताओं को उम्मीद थी कि वाका में होने वाले तीसरे टेस्ट के लिए क्युमिंस उपलब्ध होंगे लेकिन चोट ने उन्हें लंबे समय के लिए क्रिकेट से दूर कर दिया है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया के टीम फीजियो एलेक्स कूंटूरिस ने कहा, 'दक्षिण अफ्रीका में हुई चैंपियंस लीग के आखिरी मैचों के दौरान क्युमिंस को पीठ में दर्द महसूस हुआ था लेकिन तब चिंता की कोई बात नहीं थी। उन्होंने वहां सारे मैच खेले और फिर अभ्यास में हिस्सा लिया। तब तक सब ठीक ठाक था।
विज्ञापन