फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pat Cummins prioritises T20 World Cup over IPL amid corona outbreak

करोड़ो रूपये छोड़ने को तैयार हैं सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस, IPL नहीं वर्ल्ड T-20 की है चिंता

Mon, 06 Apr 2020 02:20 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 06 Apr 2020 02:20 PM IST
विज्ञापन
Pat Cummins prioritises T20 World Cup over IPL amid corona outbreak
pat cummins

कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर के अन्य खेलों की तरह क्रिकेट टूर्नामेंटों पर भी अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। ऐसे में ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की बजाए T-20 वर्ल्ड कप के आयोजन को अपनी प्राथमिकता में रखा है। कमिंस की दिली इच्छा है कि इस साल के आखिर में उनका देश इस टूर्नामेंट की मेजबानी करे।

विज्ञापन


कमिंस आईपीएल में सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ियों में शामिल हैं। पिछली नीलामी में कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) ने उन्हें 15.50 करोड़ रुपये की मोटी कीमत देकर खरीदा था। कमिंस ने 'ऑस्ट्रेलियन असोसिएटेड प्रेस' से कहा, 'पिछले दो तीन वर्षों में हमने टी-20 विश्व कप को लेकर बात की है। विश्व कप (वन-डे) 2015 मेरे करियर में विशेष महत्व रखता है, जबकि मैं फाइनल में भी नहीं खेला था। मैं चाहता हूं कि इस टूर्नामेंट (T-20 वर्ल्ड कप) का आयोजन हो।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'यह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल का संभवत: सबसे बड़ा टूर्नामेंट है। मैं चाहता हूं कि सब कुछ सही हो जाए और इस टूर्नामेंट का आयोजन हो। अगर मैं सच में लालची होता तो मुझे आईपीएल का आयोजन भी अच्छा लगेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएल के आयोजन को लेकर अनिश्चितता बनी हुई। उसे अभी 15 अप्रैल तक स्थगित कर दिया गया था, लेकिन कोरोना वायरस के विश्व स्तर पर लगातार बढ़ने के कारण इस धनाढ्य लीग के फिलहाल आयोजन की संभावना नहीं है। पूर्व इंग्लिश खिलाड़ी केविन पीटरसन ने सुझाव दिया था कि IPL से क्रिकेट सत्र की शुरुआत होनी चाहिए। टी-20 विश्व कप का आयोजन अक्टूबर नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed