{"_id":"5f0229dcc6eaf96fef1aa1a3","slug":"pat-cummins-desperate-for-pink-test-from-india-practice-started-amid-corona-crisis","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत से गुलाबी टेस्ट को बेताब कमिंस, कोरोना संकट के बीच अभ्यास शुरू","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत से गुलाबी टेस्ट को बेताब कमिंस, कोरोना संकट के बीच अभ्यास शुरू
Mon, 06 Jul 2020 12:58 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:58 AM IST
सार
143 : विकेट ले चुके हैं तीस टेस्ट मैचों में कमिंस
15.5 : करोड़ की रिकॉर्ड राशि में केकेआर ने खरीदा है पैट को
विज्ञापन
पैट कमिंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दुनिया के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस भारत के खिलाफ साल के अंत में होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज में 11 से 15 दिसंबर तक होने वाले पहले दिन-रात्रि टेस्ट को लेकर काफी उत्साहित हैं। उन्होंने कहा, ‘हमें गुलाबी गेंद से टेस्ट खेलना पसंद है, विशेषकर एडिलेड में जहां काफी दर्शक पहुंचते हैं।’
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपने खिलाड़ियों को आउटडोर ट्रेनिंग की स्वीकृति दे दी है और इस तेज गेंदबाज ने नेट पर अभ्यास शुरू कर दिया है लेकिन उन्होंने कहा कि शीर्ष मैच फिटनेस हासिल करने में समय लगेगा।
विज्ञापन
निजी टी-20 लीग शुरू होने के बाद कई खिलाड़ियों ने अपनी प्राथमिकताएं बदल दी हैं लेकिन भारतीय कप्तान विराट कोहली की तरह कमिंस के लिए टेस्ट प्रारूप सर्वोच्च है। उन्होंने कहा, ‘मैं टेस्ट क्रिकेट को देखते हुए और प्यार करते हुए बड़ा हुआ और अब भी कुछ नहीं बदला है। मुझे लगता है कि यह सबसे चुनौतीपूर्ण प्रारूप है क्योंकि यह आपके कौशल, स्टेमिना और मानसिक मजबूती की परीक्षा लेता है। प्रत्येक टेस्ट जीत काफी संतोषजनक होती है।’
विज्ञापन
इस तेज गेंदबाज ने कहा कि वह उन बदलावों को लेकर भी चिंतित नहीं हैं जो क्रिकेट दोबारा शुरू होने पर क्रिकेटरों को कोरोना वायरस महामारी के कारण करने पड़ेंगे। इसमें सबसे महत्वपूर्ण यह है कि गेंद को चमकाने के लिए अब लार का उपयोग नहीं किया जा सकेगा लेकिन क्रिकेट ऐसा खेल है जहां हम अन्य खिलाड़ियों के सीधे संपर्क में नहीं आते। इसलिए मुझे नहीं लगता कि खेल के साथ अधिक समझौता किया जाएगा।
आईपीएल करार की खुशी पर जिंदगी नहीं बदली
आईपीएल की नीलामी में रिकॉर्ड राशि हासिल करने वाले ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजी आक्रमण के अगुआ पैट कमिंस ने कहा है कि छह महीने बाद भी उनका जीवन नहीं बदला है क्योंकि वह कभी ऐसे व्यक्ति नहीं रहे जो सफलता या विफलता से प्रभावित हो। कमिंस को कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिकॉर्ड 15 करोड़ 50 लाख रुपये की राशि में खरीदा था जिससे वह लीग के इतिहास में सबसे महंगे बिके विदेशी खिलाड़ी बने थे। कमिंस ने कहा कि नीलामी में बड़ी राशि मिलने की खुशी अब भी है और शायद जब वह खेलने के लिए जाएं तो इस भावना को पीछे छोड़ पाएंगे।