{"_id":"61b06952b0a7ca7ceb448b56","slug":"pat-cummins-becomes-the-first-captain-to-take-a-five-wicket-haul-in-an-ashes-series","type":"story","status":"publish","title_hn":"The Ashes: पैट कमिंस ने 39 साल बाद बनाया यह खास कीर्तिमान, बतौर कप्तान पहले ही मैच में झटके पांच विकेट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
The Ashes: पैट कमिंस ने 39 साल बाद बनाया यह खास कीर्तिमान, बतौर कप्तान पहले ही मैच में झटके पांच विकेट
Wed, 08 Dec 2021 01:44 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 08 Dec 2021 01:44 PM IST
सार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में इतिहास रच दिया है। विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कमिंस 39 साल में पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एशेज सीरीज में पांच विकेट झटके हैं।
विज्ञापन
पैट कमिंस
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में इतिहास रच दिया है। कमिंस ने एशेज सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की और पांच विकेट अपने नाम किए। विश्व के नंबर एक टेस्ट गेंदबाज कमिंस 39 साल में पहले कप्तान बन गए हैं जिन्होंने एशेज सीरीज में पांच विकेट झटके हैं। उनसे पहले आखिरी बार ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बॉब विलिस ने 1982 में एशेज में पांच विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था।
विज्ञापन
कमिंस ने इसके अलावा एक और उपलब्धि अपने नाम की. कमिंस ऑस्ट्रेलिया के दूसरे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने बतौर कप्तान अपने पहले मैच में पांच विकेट लिए हैं। उनसे पहले जॉर्ज गिफिन ने 1894 में 155 रन देकर छह विकेट लिए थे।
विज्ञापन
कमिंस ने एक और खास उपलब्धि अपने नाम की। वह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में 14वें ऐसे क्रिकेटर बने जिसने बतौर कप्तान डेब्यू मैच में पांच विकेट अपने नाम किए। उनके पहले अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने आखिरी बार यह कमाल किया था।
विज्ञापन
Pat Cummins becomes the first captain to take a five-wicket haul in an #Ashes Test since Bob Willis in 1982 🔥 pic.twitter.com/pF0F1PYnGj
— ICC (@ICC) December 8, 2021
गौरतलब है कि टिम पेन के इस्तीफा देने के बाद कमिंस को ऑस्ट्रेलिया की कमान सौंपी गई। इंग्लैंड के खिलाफ प्रतिष्ठित एशेज सीरीज कमिंस की कप्तानी में पहली श्रृंखला है। ऐसे में उनसे ऑस्ट्रेलियाई टीम को काफी उम्मीदें थीं और वह इसपर पूरी तरह से खरे उतरे। कमिंस ने 13.1 ओवर की गेंदबाजी में 38 रन देकर पांच विकेट झटके। उन्होंने सबसे पहले बेन स्टोक्स को अपना शिकार बनाया।
कमिंस के पांच विकेट और स्टार्क-हेजलवुड की धारदार गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड की पहली पारी को 147 रन के स्कोर पर समेट दिया। हालांकि इसके बाद बारिश की वजह से दिन का खेल जल्दी खत्म करना पड़ा।