फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   pat cummins accepts australian bowlers struggle for reverse swing

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में हो रहे फेल, कमिंस ने दिया ऐसा जवाब

Wed, 02 Jan 2019 01:10 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Wed, 02 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
pat cummins accepts australian bowlers struggle for reverse swing
pat cummins

ऐसा कम ही देखने को मिला है कि टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों से बेहतर प्रदर्शन किया हो। मगर बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में जसप्रीत बुमराह और अन्य तेज गेंदबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई पेस बैटरी से शानदार प्रदर्शन किया है। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण में एक चीज की जो सबसे ज्यादा कमी खली वह है रिवर्स स्विंग। 

विज्ञापन


मौजूदा सीरीज में कंगारू तेज गेंदबाज पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड पुरानी गेंद से ज्यादा विकेट चटकाने में कामयाब नहीं हुए हैं। कमिंस ने चौथे और अंतिम टेस्ट से पहले कहा, 'हमने इस बारे में बात की है। चिंता की बात नहीं है कि ऐसा क्यों नहीं हुआ। शायद पहले और दूसरे दिन जब हमने गेंद डाली तो विकेट उस तरह तैयार नहीं था, जिसकी वजह से बड़ा अंतर पैदा हुआ। हमने क्रॉस-सीम के साथ गेंदबाजी की और इसका भी फायदा नहीं मिला।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, 'कभी आपके पास वो गेंद होती है जो रिवर्स स्विंग होती है। कभी ऐसी गेंद होती है जो नहीं रिवर्स करती। इसमें कोई शक नहीं है कि टीम इंडिया के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने उन परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


पैट कमिंस ने आगे कहा कि यह पहला मौका नहीं है जब ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज रिवर्स स्विंग कराने में संघर्ष कर रहे हो। उन्होंने कहा, 'ईमानदारी से कहूं तो मुझे याद नहीं कि पिछली बार एशेज सीरीज में हमें काफी रिवर्स स्विंग मिली हो। मुझे नहीं लगता कि एशेज में रिवर्स स्विंग ने बड़ी भूमिका निभाई हो।'


बकौल कमिंस, 'मुझे याद है कि पिछले साल एशेज सीरीज में हमने पारंपरिक स्विंग का उपयोग किया था। हमें पता है कि इस बार भी स्विंग के सहारे खेलेंगे। यह बहुत ही अच्छी टीम है और विकेट बिलकुल सूखे हैं। हम अपनी रणनीति में सुधार करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed