फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAKvsWI: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, Pakistan vs West Indies

World Cup 2019: पाकिस्तान की शर्मनाक हार, वेस्टइंडीज ने 7 विकेट से जीता मैच

Fri, 31 May 2019 06:28 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 31 May 2019 06:28 PM IST
विज्ञापन
PAKvsWI: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, Pakistan vs West Indies
वेस्टइंडीज बनाम पाकिस्तान - फोटो : pti

विश्व कप के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तान को शर्मनाक हार झेलनी पड़ी। क्रिस गेल (50) की शानदार अर्धशतकीय पारी और ओशाने थॉमस (4 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत वेस्टइंडीज ने पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी।

विज्ञापन


शुक्रवार को ट्रेंटब्रिज के नॉटिंघम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 105 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में वेस्टइंडीज ने 13.4 ओवर में 108 रन बनाकर मैच जीत लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्म्द आमिर ने 3 विकेट झटके।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज टीम की शुरुआत शानदार रही, लेकिन पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर वेस्टइंडीज को शाई होप (11) के रूप में पहला झटका लगा। मोहम्म्द आमिर ने होप को मोहम्मद हफीज के हाथों कैच आउट कराया। पहले विकेट के लिए गेल और होप के बीच 36 रन की साझेदारी हुई। तेज गेंदबाज मोहम्म्द आमिर ने 6.2 ओवर में वेस्टइंडीज के एक और झटका दिया। उन्होंने होप के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए ड्वेन ब्रावो (0) को सेकंड स्लिप में तैनात बाबर आजम के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


10.5 ओवर में पाकिस्तान को बड़ी सफलता मिली। तेज गेंदबाज मोहम्म्द आमिर ने सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को शादाब खान के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। गेल ने 34 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 50 रन की शानदार पारी खेली।

पाकिस्तान की पारी

PAKvsWI: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, Pakistan vs West Indies
babar azam

इससे पहले विश्व कप के दूसरे मैच में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के गंदबाजों के आगे घुटने टेक दिए। इस मुकाबले में पाकिस्तान ने वेस्टइंडीज के सामने जीत के लिए 106 रन का लक्ष्य रखा है। 

बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान टीम को पहला झटका इमाम-उल-हक के रूप में लगा। तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने उन्हें विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट  कराया। इमाम बेहद सस्ते में लौटे। उन्होंने 11 गेंदों में महज 2 रन का योगदान दिया। स्कोर में अभी 18 रन ही जुड़ पाए थे कि फखर जमां (22) के रूप में वेस्टइंडीज को दूसरी सफलता हाथ लगी। आंद्रे रसेल ने छठे ओवर में उन्हें क्लीन बोल्ड किया।

इसके बाद दसवें ओवर की चौथी गेंद पर पाकिस्तान को हारिस सोहैल (8) के रूप में तीसरा झटका लगा। रसेल ने सोहैल को शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। 13.1 ओवर में वेस्टइंडीज को बड़ी सफलता मिली। ओशन थॉमस ने पाकिस्तान के धाकड़ बल्लेबाज बाबर आजम (22) को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। चौथे विकेट के लि बाबर और कप्तान सरफराज के बीच 17 रन की साझेदारी हुई।

16.1 ओवर में जेसन होल्डर ने पाक कप्तान सरफराज अहमद को अपना शिकार बनाया। होल्डर ने उन्हें विकेट के पीछे होप के हाथों कैच आउट कराया। इसी ओवर की आखिरी गेंद पर गेल ने इमाज वसीम का कैच लपका और उन्हें चलता किया। इमाद वसीम के रूप में पाकिस्तान को छठा झटका लगा। इसके बाद 17.3 ओवर में थोमास ने शादाब खान (0) को एलबीडब्ल्यू आउट कर चलता किया।इसके बाद टीम के एक के बाद एक विकेट गिरते गए। वेस्टइंडीज की तरफ से ओशाने थॉमास ने सबसे अधिक चार, जेसन होल्डर ने तीन, आंद्रे रसेल ने 2 और शेल्डन कॉटरेल ने एक विकेट हासिल किए।

टीमें इस प्रकार हैंः

PAKvsWI: LIVE scorecard and updates of World Cup 2019, Pakistan vs West Indies
पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : पीटीआई

पाकिस्तान टीम: इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, हारिस सोहेल, मोहम्मद हफीज, सरफराज अहमद (कप्तान/विकेटकीपर) इमाद वसीम, शादाब खान, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर

वेस्टइंडीज टीमः  क्रिस गेल, शाई होप (विकेटकीपर), डैरेन ब्रावो, शिमरोन हेटमेयर, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, जेसन होल्डर (कप्तान), कार्लोस ब्रैथवेट, एशले नर्स, शेल्डन कॉटरेल, ओशन थॉमस

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed