{"_id":"5d8db6c98ebc3e01423275ba","slug":"pakvsl-pakistan-is-ready-to-host-international-cricket-after-10-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 साल बाद इंटरनेशनल मैच की मेजबानी को तैयार पाकिस्तान, कराची में श्रीलंका से मैच","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
10 साल बाद इंटरनेशनल मैच की मेजबानी को तैयार पाकिस्तान, कराची में श्रीलंका से मैच
Fri, 27 Sep 2019 12:44 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 27 Sep 2019 12:44 PM IST
विज्ञापन
पाकिस्तान बनाम श्रीलंका
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान दौरे पर गई श्रीलंका की टीम आज मेजबान देश से कराची के नेशनल स्टेडियम में भिड़ेगी। इसी के साथ तीन वनडे मैचों की सीरीज की शुरुआत हो जाएगी। अपने देश में इंटरनेशनल क्रिकेट को वापस लाने की मुहिम में लगे पाकिस्तान को इस सीरीज का बेसब्री से इंतजार है। साल 2009 में लाहौर में श्रीलंका की टीम पर आतंकियों ने हमला कर दिया था। इसके बाद से दुनिया भर की टीमों ने पाकिस्तान में खेलने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
इस मैच से पहले पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने उम्मीद जताई कि शुक्रवार को पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें जब इस मैदान पर उतरेंगी तो पाकिस्तान की क्रिकेट में यह ऐतिहासिक लम्हा होगा। सरफराज अहमद ने श्रीलंका की टीम का पाकिस्तान आकर खेलने के लिए धन्यवाद दिया है। साल 2009 में जब श्रीलंका की टीम पर हमला हुआ था, तब इस हमले में श्रीलंका के कई खिलाड़ी जख्मी हो गए थे और आठ अन्य लोगों की जान चली गई थी।
विज्ञापन
इस आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को अपने 'घरेलू' टेस्ट और सीमित ओवरों के ज्यादातर मैच यूएई में खेलने पड़े। इस आतंकी हमले के बाद साल 2015 में जिम्बाब्वे ऐसी पहली टीम बनी थी, जिसने पाकिस्तान जाकर क्रिकेट खेला। इसके बाद साल 2017 में वर्ल्ड XI की टीम ने यहां आकर टी-20 सीरीज खेली और इसी साल श्रीलंका की टीम ने टी-20 सीरीज का अपना अंतिम मैच यहां आकर खेला था। पिछले साल (2018) वेस्टइंडीज की टीम ने भी पाकिस्तान आकर टी-20 सीरीज खेली थी।
विज्ञापन
लेकिन 10 साल पहल हुए उस आतंकी हमले के बाद पहली बार कोई टीम पाकिस्तान में दो सीरीज (वनडे और टी20) का दौरा कर रही है। अपने वर्तमान दौरे पर श्रीलंका की टीम यहां 3 वनडे और 3 टी-20 मैच की सीरीज खेलेगी। हालांकि श्रीलंकाई टीम के 10 प्रमुख खिलाड़ियों ने सुरक्षा के चलते इस दौरे से पहले ही अपने नाम वापस ले लिए थे।
इसके बाद श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय को सूचना मिली थी कि आतंकी उनकी टीम पर एक बार फिर हमले की योजना बना रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने श्रीलंका को यह भरोसा दिया है कि वह खिलाड़ियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करेगा। इस सीरीज के लिए सुरक्षा की जिम्मेदारी पाकिस्तान की सेना को सौंपी गई है। श्रीलंकाई टीम को सुरक्षा देने के मकसद से होटल और मैदान पर 2000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।
पाक दौरे पर नहीं गए श्रीलंका के ये 10 खिलाड़ी
श्रीलंका के 10 सीनियर खिलाड़ियों ने सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान दौरे पर नहीं जाने का फैसला किया। इन 10 खिलाड़ियों में लसिथ मिलंगा और एंजेलो मैथ्यूज के अलावा निरोशान डिकवेला, कुसल परेरा, धनंजय डिसिल्वा, तिसारा परेरा, अकीला धनंजय, सुरंगा लकमल, दिनेश चंडीमल और दिमुथ करुणारत्ने शामिल हैं।