फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   PAKvSA: South Africa will tour Pakistan for the first time since 2007

14 साल में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगा दक्षिण अफ्रीका, UAE में हुई थी पिछली दो सीरीज

Wed, 09 Dec 2020 05:09 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 09 Dec 2020 05:09 PM IST
विज्ञापन
PAKvSA: South Africa will tour Pakistan for the first time since 2007
पाकिस्तानी बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण अफ्रीका जनवरी में दो टेस्ट और तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला खेलने के लिए पिछले 14 वर्षों में पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगा। टेस्ट मैच कराची और रावलपिंडी में जबकि तीनों टी-20 मैच लाहौर में खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बयान में कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका की टीम 16 जनवरी को कराची पहुंचेगी और नेशनल स्टेडियम कराची में 26 से 30 जनवरी के बीच पहला टेस्ट मैच खेलेगी। ’

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है, ‘इसके बाद वह रावलपिंडी का दौरा करेगी जहां चार से आठ फरवरी के बीच दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है। गद्दाफी स्टेडियम लाहौर में 11, 13 और 14 फरवरी को तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले जाएंगे।’ दक्षिण अफ्रीका ने आखिरी बार 2007 में पाकिस्तान का दौरा किया था। तब उसने कराची टेस्ट 160 रन से जीतकर श्रृंखला 1-0 से अपने नाम की थी, इसके बाद 2010 और 2013 की श्रृंखलाएं संयुक्त अरब अमीरात में खेली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed