पाक मंत्री ने धोनी के खिलाफ उगला जहर, बोले- वो ऐसे ही शर्मनाक विदाई का हकदार था
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के बलूचिस्तान पीटीआई चैप्टर के पूर्व सूचना सचिव और साइबर फोर्स पार्टी के संस्थापक सालार सुल्तानजई ने बुधवार को भारतीय क्रिकेटर एमएस धोनी को लेकर शर्मनाक बात कही है। सालार ने धोनी पर 'खेल को प्रदूषित करने' का आरोप लगाया और कहा कि वह न्यूजीलैंड से भारत के हार के बाद ऐसी शर्मनाक विदाई का हकदार था। मैनचेस्टर में विश्व कप 2019 के सेमीफाइनल में भारत न्यूजीलैंड से 18 रन से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गया था।
آدھا بھارت تو اس ٹویٹ کو رورہاہے۔
— Salar Sultanzai (@MeFixerr) July 11, 2019
قومی فریضہ سمجھ کرہر دیش بھگت ٹکرے ماررہاہے۔
دھونی ہے میچ فکسر
ورنہ آئی پی ایل میں اسکی ٹیم پہ 3 سال کی پابندی کیوں لگتی؟
انگلینڈ سےبھی جان بوجھ کرہارا!
روتے رہو! https://t.co/exV4vTJ3oK
सालर सुल्तानजई ने ट्वीट कर कहा कि, धोनी शर्मनाक विदाई का ही हकदार था, धोनी ने अपने फिक्सिंग के पूर्वाग्रह से जेंटल मैन वाले खेल को गंदा किया है। सालर के इस ट्वीट को पाकिस्तान सरकार में विज्ञान और नाक प्रौद्योगिकी मंत्री फवाद चौधरी द्वारा रीट्वीट भी किया गया।
धोनी के भविष्य को लेकर पूरी दुनिया की निगाहें उनपर टिकी हैं। कहा जा रहा हैं कि वह जल्द ही अपने संन्यास की घोषणा कर सकते हैं। हालंकि अभी तक माही ने इस पर कुछ भी नहीं कहा है। यहां तक की बीसीसीआई और चयन समिति तक को भी नहीं पता है कि धोनी का अगला फैसला क्या होगा, लेकिन पाकिस्तान में इसको लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं। न्यूजीलैंड से हार के बाद भी पाकिस्तानी फैंस ने भारतीय टीम का सोशल मीडिया पर मजाक बनाया था।